फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students undertook an educational visit to the cyber police station.

Rewari News: विद्यार्थियों ने किया साइबर थाने का शैक्षणिक भ्रमण

Sat, 17 Oct 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Students undertook an educational visit to the cyber police station.
रेवाड़ी। साइबर सुरक्षा माह के तहत पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर थाने का शैक्षणिक भ्रमण कराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने साइबर पुलिस की कार्यप्रणाली, तकनीकी उपकरणों और साइबर अपराधों की जांच प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपिका अग्रवाल ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल सुविधाओं के साथ सतर्कता जरूरी है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही साइबर ठगी का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान लोगों के साथ ओटीपी, सीवीवी, बैंक खाते की जानकारी और पासवर्ड साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने तथा सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग मजबूत रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन गेमिंग और चैटिंग के दौरान निजी जानकारी या तस्वीरें साझा नहीं करने और साइबर बुलिंग की स्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करने के लिए भी प्रेरित किया।

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को शिकायतों पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी दी। बताया कि साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत संपर्क करें या शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत से ठगी की राशि रुकवाने की संभावना बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed