{"_id":"66d35e87e7b986e53702be41","slug":"students-took-out-voter-awareness-rally-rewari-news-c-198-1-fth1001-208767-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Sat, 31 Aug 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शनिवार को प्राचार्य मनोज कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी सत्यपाल धूपिया ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य मतदाता को अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु जागरूक करना है। जागरूकता रैली के माध्यम युवा मतदाता को जागरूक कर वोट बनवाने और 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया। प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि रैली के माध्यम से युवाओं को अधिक से अधिक वोट बनवाने तथा मतदान करने हेतु प्रेरित करना है। विद्यालय के 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को वोट बनवाने संबंधी फॉर्म प्रदान कर ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सिंह, अध्यापक मुकेश कुमार, राजेश कुमार, प्रिया, चंद्रपाल सहित अन्य मौजूद रहे।