फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students took oath that they will not tolerate ragging

Rewari News: विद्यार्थियों ने ली शपथ न करेंगे रैगिंग न सहन करेंगे

Sat, 26 Aug 2023 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 26 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Students took oath that they will not tolerate ragging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा निर्देशानुसार एंटी रैगिंग विषय पर शनिवार को अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं।
मनोविज्ञान विभाग में अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू परुथी की अध्यक्षता में जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने विद्यार्थियों को रैगिंग से बचने के तरीकों के बारे में बारे में अवगत करवाया। उन्होंने रैली के माध्यम से पूरे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को संदेश देने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. अनिता यादव, डॉ. सतीश कुमार और डॉ. पूजा यादव के नेतृत्व में पास आउट विद्यार्थी पारुल, दीपा और वंदना के साथ प्रथम व अंतिम वर्ष के छात्रों द्वारा एंटी रैगिंग जागरूकता रैली का संचालन किया गया।
विज्ञापन

राजनीति विज्ञान विभाग में एंटी रैगिंग लॉज-सेफगार्ड फॉर यूथ विषय पर विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता एडवोकेट डॉ. सुरेंद्र सिंह रैगिंग से संबंधित जितनी भी धाराओं के बारे में बताया। विद्यार्थियों को सपथ दिलाई कि भविष्य में वे न रैगिंग करेंगे और न सहन करेंगे । संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, आत्म निर्णय व समाज में सामाजिक समानता स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। विभाग के शिक्षक पवन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस विशिष्ट व्याख्यान से विद्यार्थियों का बौद्धिक व आत्मिक विकास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार की देखरेख में शिक्षिका डॉ. बीना कुमारी ने अपने व्याख्यान में एंटी रैगिंग के प्रति जागरूकता पैदा करने वाले विचार साझा किए। विद्यार्थी प्रशांत ने एंटी रैगिंग पर कविता सुनाई।

पोस्टर मेकिंग में अंकिता, वर्ष और संयोगिता प्रथम
पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में अंकिता, वर्षा और संयोगिता प्रथम, मनीषा और सचिन द्वितीय और अंजलि तृतीय स्थान पर रहे। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कंचन प्रथम स्थान, अवंतिका द्वितीय स्थान एवं दिगंबर तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर डॉ. पवन कुमार, डॉ. स्वाति, अंशू, कमलेश और पंकज, सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारियों सहित सभी विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed