फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students sitting on dharna in front of VC office in protest against bad exam results, clash with police

खराब परीक्षा परिणाम के विरोध में वीसी ऑफिस के समक्ष धरने पर बैठे विद्यार्थी, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की

Tue, 07 Sep 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Students sitting on dharna in front of VC office in protest against bad exam results, clash with police
वीसी कार्यालय के बाहर बैठे इनसो के कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। खराब परीक्षा परिणाम को लेकर आईजीयू प्रशासन एक फिर से चर्चाओं में है। विवि प्रशासन द्वारा पिछले दिनों जारी किए गए स्नातक के परीक्षा परिणाम को लेकर मंगलवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थी विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रजिस्ट्रार व वीसी कार्यालय में घुस गए। वहीं दोबारा परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग करते हुए विद्यार्थी वीसी ऑफिस के अंदर ही धरने पर बैठ गए। रजिस्ट्रार से दोबारा परीक्षा परिणाम जारी करने का आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने पिछले दिनों स्नातक का परीक्षा परिणाम जारी किया था। जिसमें कई कॉलेजों की पूरी कक्षा को ही फेल दिखाया गया था। वहीं परीक्षा देने के बाद भी कई विद्यार्थियों को अनुपस्थित दिखाया गया था। खराब परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में काफी रोष था। विद्यार्थी लगातार दोबारा से परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग कर रहे थे। सोमवार को छात्र संगठन इनसो के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। विद्यार्थी विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रजिस्ट्रार व वीसी ऑफिस तक पहुंच गए। इस दौरान विद्यार्थियों और पुलिस कर्मचारियों के बीच धक्का- मुक्की भी हुई। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिसकर्मियों की एक नहीं चली। विद्यार्थी दोबारा से परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर वीसी व रजिस्ट्रार ऑफिस के समक्ष धरने पर बैठ गए। आखिरकार विवि प्रशासन को विद्यार्थियों की मांग के आगे झुकना पड़ा।
विज्ञापन

विवि के कुल सचिव प्रमोद भारद्वाज ने तुरंत परीक्षा परिणाम निरस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सभी त्रुटियों को दूर किया जाएगा और दोबारा से पेपर चेक करवा कर जल्द रिजल्ट निकाला जाएगा। जिस भी विषय में रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों में नाराजगी है, उसे फिर से चेक करके निकाला जाएगा। कुल सचिव से मिले आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसो के विश्वविद्यालय अध्यक्ष रवि मसीत ने बताया कि विवि आए दिन विद्यार्थियों के खिलाफ निर्णय लेने का काम कर रहा है। यूनिवर्सिटी ने कुछ दिनों पहले स्नातक का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। जिसमें अंग्रेजी विषय में पूरी कक्षा को ही फेल कर दिया। वहीं परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भी अनुपस्थित दिखा दिया है। विवि उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी री-वैल्युएशन का फार्म निकाल देती है। पैसे ले लेती है, लेकिन कई महीनों तक री-वैल्युएशन का रिजल्ट नहीं निकालती। रिजल्ट आने से पहले री-अपीयर के फॉर्म निकल जाते हैं, लेकिन री-वैल्युएशन का रिजल्ट नहीं आता।
महेंद्रगढ़ इनसो के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुरहावटा ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले के कॉलेजों में का भी परीक्षा परिणाम खराब है। विवि प्रशासन की खामियों का नतीजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। इस अवसर पर मनजीत, सौरभ यादव, रोबिन, नितीश, निशा, पारुल, महक, सीनू, पूजा, रुचिका, नीतू, इंदु, अनीता, अर्चना, साक्षी, वैष्णवी, श्वेता, शिवानी, अनु, सुनीता, साक्षी, तमन्ना, निर्मल, दिव्या, मनीषा, किरण, वंदना रॉय, किरन, शिवानी, भावना, पूनम, रेखा, मीना, पूजा, मुस्कान, नेहा व नेहा कुमारी सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।

वर्जन::::
परीक्षा परिणाम को तुरंत निरस्त करने के आदेश दे दिए गए हैं। जल्द से जल्द सभी त्रुटियों को दूर किया जाएगा। दोबारा से पेपर चेक करवा कर शीघ्र रिजल्ट निकाला जाएगा। जिस भी विषय में रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों में नाराजगी है, उसे फिर से चेक करके निकाला जाएगा।
-प्रमोद भारद्वाज, कुल सचिव, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय।
------------------
फोटो संख्या: 21 व 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed