फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students showcased their talent in the block-level painting competition.

Rewari News: खंडस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 18 Sep 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 18 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in the block-level painting competition.
खंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का दृश्य। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक सरोकार एवं अभिव्यक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को खंडस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा तथा अन्य समसामयिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि खंड स्तर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थी आगामी जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जिले के सभी स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचार प्रभावी एवं तार्किक ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

खंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का दृश्य। स्रोत : विभाग

खंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का दृश्य। स्रोत : विभाग

खंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का दृश्य। स्रोत : विभाग

खंड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का दृश्य। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed