फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students should become patient, brave and serious like Luv-Kush: Dinesh

लव-कुश जैसा धीर, वीर, गंभीर बनें विद्यार्थी : दिनेश

Wed, 16 Oct 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Students should become patient, brave and serious like Luv-Kush: Dinesh
फोटो: 9रेवाड़ी। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करती संस्था की संर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के मॉडल टाउन स्थित एक निजी स्कूल में वीर भगत सिंह युवा दल की ओर से महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रधान दिनेश कपूर ने वाल्मीकि को सनातन का उदीयमान नक्षत्र बताया। कहा कि विद्यार्थियों को लव-कुश जैसा धीर, वीर और गंभीर बनना चाहिए।
संस्था की संरक्षक डॉ. पूनम यादव और प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला में वाल्मीकि प्रमुख सहयोगी बने। माता सीता को अयोध्या से निकाले जाने पर उन्हें महर्षि वाल्मीकि ने अपने आश्रम में शरण दिया। यहां माता सीता को लव-कुश के रूप में दो पुत्रों की प्राप्ति हुई। महर्षि वाल्मीकि के मार्गदर्शन में लव-कुश ने शिक्षा-दीक्षा व अस्त्र-शस्त्र संचालन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। अश्वमेध यज्ञ के निमित्त छोड़े हुए घोड़े को लव-कुश ने पकड़ लिया। लव-कुश ने शत्रुघ्न, भरत, लक्ष्मण व हनुमान जैसे वीरों का सामना किया व उन्हें युद्ध में पराजित किया।
विज्ञापन

बाद में जब श्री राम स्वयं आए तो अपने गुरु वाल्मीकि के आदेश पर लव-कुश ने यज्ञ के घोड़े को छोड़ दिया। संस्था के संरक्षक प्रोफेसर सीएल सोनी, उप प्रधान प्रवीण ठाकुर व प्रमुख सलाहकार प्रदीप शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें लव-कुश से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने के टिप्स दिए। प्राचार्य जुगल किशोर ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधान दिनेश कपूर ने विद्यार्थियों से सवाल किए और मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मुरली श्याम ने किया। कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, सतीश भारद्वाज, शशि बाला, प्रोमिला, सरोज, नीता यादव, मंजू यादव, पुष्पा यादव, पूजा शर्मा, प्रीति यादव, आरती यादव, माधवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed