फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students presented models in the exhibition

Rewari News: प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मॉडल

Sat, 14 Sep 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Sep 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Students presented models in the exhibition
फोटो: 11रेवाड़ी। भूड़पुर ​स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न प्रकार के वर्किंग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव भूड़पुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में क्लस्टर स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपने विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी में मिडिल स्कूल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूड़पुर के कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने मॉडल प्रस्तुत किए। हाइड्रोलिक जेसीबी, अपशिष्ट प्रबंधन, आग से बचाव, म्यूजिक तकनीक, कचरा प्रबंधन आदि के मॉडल आकर्षक रहे। सभी मॉडल का अन्य जूनियर छात्रों ने विद्यालय स्टाफ के साथ अवलोकन किया। बायोलॉजी प्रवक्ता रेखा बलडोदिया, रसायन प्रवक्ता प्रियंका, मोनिका यादव व भौतिकी प्रवक्ता अशोक कुमार के मार्गदर्शन में बाल वैज्ञानिकों ने अपने नवाचार व कौशल तकनीक का इस्तेमाल कर नए-नए वर्किंग मॉडल तैयार किए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या पूनम कुमारी, प्राध्यापक सुनील कुमार, मिडिल विंग इंचार्ज जसवंत सिंह, अध्यापक राकेश कुमार व अध्यापिका सुमित्रा यादव ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों व विज्ञान संकाय के अध्यापकों का उत्साहवर्धन कर बधाई दी। अब क्लस्टर स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र 16 सितंबर को खंड स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed