{"_id":"6b008d43bc54ec7ddb05302b","slug":"students-paid-tribute-to-the-sacrifices-made-through-drawings-rewari-news-c-198-1-rew1010-249014-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से किया बलिदान को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से किया बलिदान को नमन
Fri, 20 Nov 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
मसानी स्कूल में आयोजित विचार गोष्ठी। स्रोत : स्कूल
धारूहेड़ा। गांव मसानी स्थित शहीद दयाल सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यार्थियों ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित आकर्षक चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई।
चित्रों के माध्यम से धार्मिक स्वतंत्रता, मानवाधिकारों की रक्षा, साहस और त्याग जैसे महान आदर्शों को प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने गुरु जी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग साझा कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विद्यालय की प्राचार्य डॉ. नम्रता सचदेवा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान भारतीय इतिहास में मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और सत्य की रक्षा का अद्वितीय उदाहरण है।
उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान देकर दूसरों के धार्मिक अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा की। उनका जीवन हमें निडरता, त्याग, सहिष्णुता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरु जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।