फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students of Bunyad Kendra will soon get transport allowance

Rewari News: बुनियाद केंद्र के विद्यार्थियों को जल्द मिलेगा परिवहन भत्ता

Thu, 05 Jun 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 05 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students of Bunyad Kendra will soon get transport allowance
फोटो : 02रेवाड़ी। शहर के राजकीय कन्या स्कूल में पढ़ाई करते बच्चे। स्रोत: स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बुनियाद केंद्रों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने परिवहन भत्ता जारी किया जाएगा। यह धनराशि विद्यालयों की ओर से विद्यार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसका लाभ जिले के पांच बुनियाद केंद्रों में अध्ययनरत 262 विद्यार्थियों को मिलेगा।
जिले में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल को बुनियाद केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इन बुनियाद केंद्रों में 262 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों को 9वीं व 10वीं की पढ़ाई के साथ जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा के लिए दो वर्ष तैयारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकल्प फाउंडेशन के नेतृत्व में इन विद्यार्थियों को निशुल्क पढ़ाई करवाई जाती है। शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद केंद्र में पढ़ने के लिए आने वाले विद्यार्थी को परिवहन भत्ता दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को बुनियादी केंद्रों तक आने-जाने में आसानी होगी।




विद्यार्थियों को विभाग देता है टैबलेट

शिक्षा विभाग मिशन बुनियाद में चयनित विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान करता है ताकि विद्यार्थी ऑनलाइन कोचिंग ले सकें। इसके अलावा ड्रेस और किताबें भी विभाग की ओर से दी जाती हैं। चयनित विद्यार्थियों को केंद्र पर नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन के तहत प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही बुनियाद कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्यपुस्तकें, टैबलेट और परिवहन भत्ता दिया जाता है।




वर्जन:

बुनियाद केंद्र के विद्यार्थियों के लिए परिवहन भत्ता जल्द ही जारी किया जाएगा। परिवहन भत्ता मिलने के बाद विद्यार्थियों को बुनियादी केंद्रों तक आने-जाने में आसानी होगी। मिशन बुनियाद के तहत जिले में 5 केंद्र हैं। इनमें 262 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed