{"_id":"6aca956b017a7614160cf0b9","slug":"students-made-aware-about-the-dangers-of-substance-abuse-rewari-news-c-198-1-rew1001-246932-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक
Sun, 11 Oct 2026 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक संस्थान में आयोजित कार्यक्रम। स्रोत : संस्थान
रेवाड़ी। गांव लिसाना स्थित गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक संस्थान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में थाना सदर के प्रबंधक राकेश कुमार और उनकी टीम ने विद्यार्थियों व संस्थान के स्टाफ को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। आचार्य कर्मबीर ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और समाज के विकास के लिए उनका शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है।
राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि नशे का दुष्प्रभाव व्यक्ति के साथ उसके परिवार और पूरे समाज पर पड़ता है। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों का कारोबार करता है या अवैध गतिविधियों में संलिप्त है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।