फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   students locked out

दाखिला नहीं होने से गुस्साए विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला

Tue, 06 Aug 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
students locked out
कालेज गेट पर ताला जड़ने के बाद प्रदर्शन करते विद्यार्थी - फोटो : Rewari
बावल के राजकीय महाविद्यालय में रिअपियर विद्यार्थियों के दाखिले नहीं होने से गुस्साएं विद्यार्थियों ने सोमवार को कालेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया तथा कालेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। तालाबंदी की सूचना के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी विद्यार्थी अपनी मांगों पर अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद वाइस प्रिंसिपल व बावल थाना प्रभारी द्वारा सभी विद्यार्थियों के दाखिले कर लिए जाने के आश्वासन के ताला खोल दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की कक्षाएं भी नहीं लगी।
विज्ञापन

बावल के राजकीय कालेज में इस वर्ष करीब 70 विद्यार्थियों को कालेज प्रबंधन की ओर से प्रवेश नहीं दिया गया था, जिसमें सेकेंड व थर्ड ईयर के विद्यार्थी शामिल है। कई दिनों से चक्कर काटकर थक चुके है विद्यार्थियों ने सोमवार को सुबह ही कालेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया, जिससे सभी विद्यार्थी कालेज के बाहर ही रह गए। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने कालेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू कर दी। कालेज में तालाबंदी की सूचना के बाद एसएचओ बावल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन विद्यार्थी समस्या के समाधान पर अड़े रहे। विद्यार्थियों ने कालेज प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया। कालेज छात्रसंघ के अध्यक्ष तनुज पंघाल मालपुरा, इनसो जिला सचिव चौधरी हिम्मत महलावत रूढ़, पंकज कुमार, नरेश कुमार, सुमित, नरेश, भाविक, अश्वनी यादव, अजय सैनी ,छत्रपाल,मोहित प्रवीण, अजय, राजगीर, राहुल, सुनील,मनोज व नवीन गढ़ी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्रवेश के आश्वासन के बाद खोला ताला
प्रदर्शन के करीब दो घंटे बाद विद्यार्थियों के बीच आए कालेज के उपप्रधानाचार्य दुलीचंद ने विद्यार्थियों को काफी समझाया। उसके बाद सभी रिअपियर विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने के आश्वासन के बाद आंदोलनकारी विद्यार्थी गेट का ताला खोलने पर सहमत हुए। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल को भी विद्यार्थियों की खरीखोटी सुननी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed