{"_id":"6b0b191effd48070990892ae","slug":"students-held-a-rally-to-raise-awareness-against-substance-abuse-rewari-news-c-198-1-rew1001-249472-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों ने रैली निकालकर नशा के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों ने रैली निकालकर नशा के खिलाफ किया जागरूक
Sat, 28 Nov 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
तंबाकू मुक्त समाज का संदेश लेकर जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोकलगढ़ में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से तंबाकू निषेध एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई तथा जागरूकता रैली निकाली गई।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. मंजू रानी और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सचिन ने विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. मंजू रानी ने बताया कि तंबाकू का सेवन मुंह, गले और फेफड़ों के कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। इसके सेवन से न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि उसका परिवार और समाज भी इसकी चपेट में आता है।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की शपथ ली। विद्यालय की शिक्षिका मंजू यादव ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को तंबाकू मुक्त समाज बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।