{"_id":"6448195a511d6184fb01ea7d","slug":"students-faces-blossomed-after-getting-degree-and-medal-in-igu-rewari-news-c-17-1-133370-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: IGU में उपाधि और मेडल पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: IGU में उपाधि और मेडल पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे
Tue, 25 Apr 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
एमए राजनैतिक विज्ञान में टॉपर छात्रा स्नेहलता को गोल्ड मेडल से सम्मानित करते राज्यपाल बंडारू दत
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में मंगलवार को दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 1241 विद्यार्थियों को डिग्रियां और मेडल प्रदान किए गए। उपाधि और मेडल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मेडल मिलते ही अपनी खुशी जाहिर की। कुछ विद्यार्थियों ने परिवार के साथ तो कुछ दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाई।
प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि डिग्री होना सफलता की राह पर पहला कदम है। जीवन में आने वाली चुनौतियों का छात्र दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से सामना करें। बता दें कि समारोह में 80 पीएचडी, 8 एमफिल, 12 संकायों के चौबीस विभागों के 710 स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को डिग्री प्रदान की गई तथा 212 विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट अकादमिक उपलब्धियों के लिए पदक एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के 148 विद्यार्थियों में नेट की परीक्षा और 83 विद्यार्थियों ने जेआरएफ की परीक्षा पास की है।
सफेद पौशाक में नजर आए विद्यार्थी
दीक्षांत समारोह में विद्यार्थी पूरी तरह सफेद वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने कुर्ता और गले में महरूम कलर का पटका डाल रखा था। दीक्षांत समारोह में शामिल गुरुग्राम के सरकारी कालेज की प्राध्यापिका सविता यादव जिन्हें पीएचडी की उपाधि मिली हैै। उन्होंने कहा कि मार्च 2021 में उन्होंने पीएचडी की क्लियर कर लिया था। एक साल से दीक्षांत समारोह का इंतजार कर रही थी। लेकिन किन्हीं कारणों से कार्यक्रम नहीं हो सका। आज दीक्षांत समारोह में उपाधि पाकर बहुत खुश हूं और आगे अपने जीवन के पथ पर चलने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
बेहद खुशी की अनुभूति हो रही
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर से राजनीतिक विज्ञान संकाय में एमए टॉपर रही गांव बलवाड़ी निवासी छात्रा कुमारी स्नेहलता को राज्यपाल ने गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। स्नेहलता ने 2018 के बैच में एमए राजनीतिक विज्ञान में टॉप किया था। स्नेहलता की मां सेवती देवी व पिता जगदीश प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी ने शुरू से ही शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके लिए उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।