फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students' data will have to be updated on the portal soon

Rewari News: विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर जल्द करना होगा अपडेट

Tue, 16 Jul 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 16 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Students' data will have to be updated on the portal soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन योजना का लाभ समय पर देने के लिए वर्ष 2023-24 के लंबित विद्यार्थियों का डाटा अब वन स्कूल एप पोर्टल पर अपडेट करने के लिए पत्र जारी किया गया है। यह पत्र प्रदेश के सभी डीईईओ को भेजकर शीघ्र लंबित विद्यार्थियों का डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति या फिर प्रोत्साहन राशि से वंचित न होना पड़े।
वर्ष 2023-24 में जिन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि का लाभ नहीं मिल सका है, उन विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड, परिवार पहचान पत्र की प्रोफाइल पूर्ण नहीं है, उनकी सूची वन स्कूल पोर्टल एप में दिए गए स्टेटस ऑफ स्कॉलरशिप के ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके अनुसार स्कूल का मुखिया अपनी यूजर आईडी से विद्यार्थियों की सूची डाउनलोड करके लंबित विद्यार्थियों की प्रोफाइल को पूर्ण कर सकता है।
विज्ञापन

वर्दी भत्ता भी शामिल किया : पहली कक्षा से लेकर 8वीं कक्षा तक के एससी कैटेगरी के विद्यार्थियों को मिलने वाले कैश अवॉर्ड व पहली से आठवीं के सभी विद्यार्थियों के लिए दिए जाने वाले वर्दी भत्ता को शामिल किया गया है। एचआर 147 स्कीम के तहत पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 800 रुपये व छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को एक हजार रुपये वार्षिक प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाते हैं। वहीं एचआर 1 स्कीम के तहत एससी कैटेगरी के विद्यार्थियों को पहली कक्षा में 740 रुपये, दूसरी कक्षा में 750 रुपये, तीसरी कक्षा में 960 रुपये, चौथी कक्षा में 970, पांचवीं कक्षा में 980 व छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 1250 रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed