{"_id":"67c9e4d1ebc7c168470d5dab","slug":"students-are-waiting-for-the-result-of-super-100-level-1-exam-rewari-news-c-198-1-fth1001-216123-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को सुपर-100 लेवल 1 के परीक्षा परिणाम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को सुपर-100 लेवल 1 के परीक्षा परिणाम का इंतजार
Thu, 06 Mar 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सुपर-100 लेवल-1 के परीक्षा परिणाम आने में देरी से आगे का शेड्यूल बिगड़ गया है। इसके चलते लेवल-2 की परीक्षा भी देरी से होने की आशंका है। विद्यार्थियों को लेवल 1 की परीक्षा परिणाम का इंतजार है।
अधिसूचना के मुताबिक 20 फरवरी को सुपर 100 की पहले चरण की परीक्षा का परिणाम जारी होना था लेकिन 6 मार्च तक पहले चरण का परिणाम ही नहीं आया। ऐसे में दूसरे चरण की परीक्षा शुरू होने की तिथि गड़बड़ा सकती है। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है, कि इसी सप्ताह में परिणाम जारी हो सकता है। जिले में पहले चरण में सुपर-100 की परीक्षा 5 फरवरी को आयोजित हुई थी। परीक्षा में 1221 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। अब परिणाम जारी होने के बाद मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से दी जाती है कोचिंग
सुपर-100 स्कूल शिक्षा विभाग व विकल्प फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाती है। इसके अलावा ड्रेस ,किताबें बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, टैबलेट के साथ ही सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता भी दिया जाता है।
विज्ञापन
-
सुपर-100 का यह था शेड्यूल
प्रथम चरण की परीक्षा 5 फरवरी 2025
परीक्षा का परिणाम 20 फरवरी 2025
द्वितीय चरण की परीक्षा 5 अप्रैल 2025
परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल 2025
नया बैच प्रारंभ 5 मई 2025
-
वर्जन
सुपर-100 लेवल-1 का परीक्षा परिणाम किसी कारण से स्थगित कर दिया गया है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह में परिणाम जारी हो सकता है। जिले में लेवल-1 की परीक्षा में कुल 1221 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे।- रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।