फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Student organization demands resignation from VC for not increasing seats

सीटें नहीं बढ़ाने पर छात्र संगठन ने वीसी से मांगा इस्तीफा

Tue, 17 Aug 2021 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Student organization demands resignation from VC for not increasing seats
कुलसचिव से बातचीत करते इनसो के सदस्य। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर में छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए कुल सचिव के सामने प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सीटों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो वीसी को ऑफिस में नहीं बैठने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि वीसी विद्यार्थी हित में फैसला नहीं कर सकते तो वह इस्तीफा दे सकते हैं। युनिवर्सिटी अध्यक्ष रवि मसी ने कहा कि दो वर्ष पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कहकर सीटें घटा दी थीं कि विवि में लैब और अध्यापकों की कमी है। कहा था कि अगले सत्र से सीटें बढ़ा दी जाएंगी। लेकिन पिछले दो सत्रों से सीटें नहीं बढ़ाई गई हैं, जो कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कम सीटें होने की वजह से बहुत से विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख सकते। उन्होंने कहा कि सीटें कम करना इलाके के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इनसो ने मांग रखी है कि सीटें बढ़ाई जाएं और एलएलएम और एम. फार्मा के साथ अन्य कोर्स भी शुरू किए जाएं। लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही कोई नए कोर्स शुरू किए गए हैं। जिन विभागों मे अभी तक अध्यापकों की कमी है उसको पूरा किया जाए। अगर सीटें नहीं बढ़ाई गई तो इनसो आंदोलन करेगा और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी देखो तब वाइस चांसलर साहब ऑफिस में नहीं मिलते हैं और न ही विद्यार्थी हित में कोई फैसला करते हैं। यदि वह विद्यार्थी हित में फैसला करने में अक्षम हैं तो वह अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा किया यदि सात दिनों के अंदर सीटें नहीं बढ़ाईं या कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया तो इनसो आंदोलन करेगी और आर-पार की लड़ाई होगी। प्रदर्शन करने वालों में छात्र नेता मनजीत मुरलीपुर, रोबिन जोनावास, सौरव यादव, युगल राव जिला महासचिव, संगीता यादव, राहुल, साहिल लांबा, अमन हुड्डा, मनीष अमित, साहिल, महेश, कुलदीप, विनोद, रोबिन, संदीप सागर, सुमित, संजीत, अशोक, पवन, अक्षय, अभिषेक व अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed