{"_id":"6aa8563158bddb071c08bc6d","slug":"freedom-fighter-to-receive-babu-balmukund-gupta-kohinoor-award-rewari-news-c-198-1-rew1001-245419-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्वतंत्रता सेनानी को मिलेगा बाबू बालमुकुंद गुप्त कोहिनूर पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्वतंत्रता सेनानी को मिलेगा बाबू बालमुकुंद गुप्त कोहिनूर पुरस्कार
विज्ञापन
पांचों साहित्यकारों के फाइल फोटो।
- फोटो : Archive
रेवाड़ी। 18 सितंबर को आयोजित होने वाले बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति समारोह में प्रदान किए जाने वाले पांच पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। बाबू बालमुकुंद गुप्त के प्रपौत्र बिमल गुप्त (कोलकाता) के सौजन्य से दिए जाने वाले पुरस्कारों में रेवाड़ी के कारोली गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक पंडित हरिराम आर्य को उर्दू लेखन में योगदान के लिए मरणोपरांत बाबू बालमुकुंद गुप्त कोहिनूर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
परिषद के अध्यक्ष ऋषि सिंघल ने बताया कि हिंदी और हरियाणवी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए चार अन्य साहित्यकारों को बाबू बालमुकुंद गुप्त पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. लालचंद गुप्त मंगल, खोरी (रेवाड़ी) की वरिष्ठ साहित्यकार दर्शन शर्मा, माजरा-दूबलधन के लेखक डॉ. दयानंद कादयान और मुबारिकपुर (झज्जर) के साहित्यकार अशोक ढोरिया शामिल हैं।
कोहेनूर पुरस्कार के तहत 11 हजार रुपये तथा अन्य पुरस्कारों के तहत 5,100-5,100 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। सभी सम्मानित साहित्यकारों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और श्रीफल भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय स्मृति समारोह हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सौजन्य से परिषद की देखरेख में 18 सितंबर को झज्जर स्थित संवाद भवन में आयोजित होगा। समारोह में प्रदेशभर के साहित्यकार और विद्वान शामिल होंगे।