{"_id":"6774382d8305698fbd0b0c40","slug":"stuck-projects-will-get-wings-work-will-be-completed-rewari-news-c-17-1-roh1012-572482-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अटकी योजनाओं को लगेंगे पंख, पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अटकी योजनाओं को लगेंगे पंख, पूरा होगा काम
Wed, 01 Jan 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 3रेवाड़ी। भाड़ावास फाटक पर ओवरब्रिज और अंडरपास का चलता कार्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में वर्ष 2024 में विकास की कई योजनाएं परवान चढ़ीं तो वर्षों से अटकी कई योजनाओं को हरी झंडी मिली। ऐसी योजनाओं पर काम शुरू हो गया है। विकास, सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार, यातायात, डेयरी व खेल से जुड़ी परियोजनाओं पर करीब 1700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उम्मीद है कि 2025 में कई परियोजनाएं पूरी होंगी और इनका लाभ जिले के लोगों को मिलेगा।
आउटर बाईपास का निर्माण इस साल होगा पूरा
शहर में 800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहे एनएच- 352 बांबड़ व दिल्ली-जयपुर हाईवे संख्या 48 को जोड़ने वाले आउटर बाईपास की एक लाएन ट्रैफिक के लिए खोल दी है। करीब 14 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस बाईपास का निर्माण कार्य 2025 में पूरा होने की उम्मीद है। एनएच-11 के इस हिस्से पर बाईपास के दोनों तरफ विकास होगा। इसके अलावा रेवाड़ी, पटौदी व गुरुग्राम दो लेन सड़क मार्ग को फोरलेन कर नेशनल हाईवे निर्माण करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। यहां भी कार्य शुरू हो चुका है। ऐसे में जिले में 4 नेशनल हाईवे का जाल बिछाने से विकास को पंख लगने की उम्मीद है।
नारनौल-महेंद्रगढ़ रेलवे लाइन पर बनेगा ओवरब्रिज
शहर में महेंद्रगढ़ रोड पर शास्त्री नगर के पास (रेवाड़ी-नारनौल रेलवे लाइन) और बेरली रोड (रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रेलवे लाइन) पर फाटक पर इंटीग्रेटेड ओवरब्रिज का काम शुरू हो चुका है। ओवरब्रिज बनने से फाटकों से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। प्रदेश सरकार की तरफ से इस ओवरब्रिज के लिए 74 करोड़ 77 लाख रुपये मंजूर किए जा चुके हैं। हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम की ओर से ओवरब्रिज का काम किया जाएगा। इस साल दोनों लाइनों पर चार लेन ओवरब्रिज का निर्माण होगा।
विज्ञापन
भाड़ावास फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में
शहर के भाड़ावास रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। 85 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। 15 फीसदी निर्माण कार्य बाकी है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जून 2025 में ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। ओवरब्रिज चालू होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। अब रेलवे की ओर से अपने हिस्से का कार्य किया जा रहा है। एचएचआरडीसी की ओर से पुल पर तारकोल की सड़क बनाई जा रही है।
राव तुलाराम स्टेडियम में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक
छह साल के इंतजार के बाद खिलाड़ियों को बड़ी सौगात मिल गई है। इस साल धावकों के लिए जिला मुख्यालय पर दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में सेंडर ट्रैक के स्थान पर अब सिंथेटिक ट्रैक निर्माण किया जाएगा। बजट की स्वीकृति मिल गई है। खेल निदेशालय ने ट्रैक के लिए 9 करोड़ 69 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। ट्रैक पर फ्लड लाइट भी लगेगी। नए साल में इसका कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
एम्स का निर्माण कार्य शुरू, मिलेंगे रोजगार के अवसर
माजरा गांव में 210 एकड़ में एम्स के निर्माण का कार्य चल रहा है। यह कार्य पूरा होने पर प्रत्यक्ष रूप से तीन हजार और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसमें 750 बेड की व्यवस्था होगी। प्रतिदिन 1500 मरीजों को ओपीडी में देखने की सुविधा होगी। 4 जुलाई 2015 को मुख्यमंत्री ने बावल में हुई रैली में एम्स बनाने की घोषणा की थी।
ईएसआई अस्पताल का कार्य पूरा होगा
रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा की छोटी-बड़ी दो हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयों में 40 हजार से अधिक श्रमिक काम करते हैं। लंबे समय से बावल में ईएसआई अस्पताल के निर्माण की मांग की जा रही थी। 2019 में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण की घोषणा की गई थी। 70 करोड़ रुपये का बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस साल अस्पताल निर्माण पूरा होने से श्रमिकों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
इस साल एक और ओवरब्रिज की मिलेगी सौगात
शहर के हुडा बाईपास पर हिसार व दिल्ली रेलवे लाइन पर करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से एक ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया जाएगा। इस मार्ग पर दो रेलवे फाटक होने के चलते लंबा जाम लग जाता है। घंटों तक जाम नहीं खुलने से परेशानी होती है। इस दौरान दिल्ली की ओर से आने वाली गाड़ियां भी कई बार लेट हो जाती हैं। इसका निर्माण होने के बाद वाहन चालकों को फाटक पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा।
बनीपुर चौक पर बन रहा ओवरब्रिज
बावल में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर रेवाड़ी से बावल को जोड़ने के लिए एक ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसका कार्य भी नए साल में पूरा होने की संभावना है। फिलहाल रेवाड़ी से बावल को जाने वाले वाहनों को सेक्टर 2 औद्योगिक क्षेत्र होते हुए 5 किलोमीटर लंबा रास्ता तय कर बनीपुर चौक तक पहुंचना पड़ता है। इसके अलावा कई दुपहिया वाहन चालक हाईवे पर हादसे का शिकार भी हो चुके हैं। इस ओवरब्रिज के बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी।
गोकलगढ़ में बनेगा 200 बेड का अस्पताल
नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने के लिए जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है। इस साल गोकलगढ़ में 5 एकड़ में नई बिल्डिंग के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मई 2019 में जिला अस्पताल को 100 से बढ़ाकर 200 बेड करने की घोषणा हुई थी। सरकार की ओर से डॉक्टर से लेकर 30 स्टाफ नर्स की पोस्ट बढ़ाने की स्वीकृति दी गई। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जैसे ही अस्पताल में बेड, डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ेगी। इससे स्वास्थ्य सुविधाओं में भी सुधार आएगा।
खिंजूरी में 200 करोड़ से बनेगा डेयरी संयंत्र
गांव खिजूरी में करीब 200 करोड़ की लागत से सहकारिता विभाग की ओर से डेयरी संयंत्र (दुग्ध प्लांट) की स्थापना की जाएगी। इससे न केवल सैकड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। 25 जनवरी 2023 को केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह ने इसका ऑनलाइन शिलान्यास किया था।
नागरिक अस्पताल और ट्रामा सेंटर के बीच तैयार होगा फुटओवर ब्रिज
शहर के सर्कुलर रोड पर नागरिक अस्पताल से ट्रामा सेंटर के बीच फुटओवर ब्रिज (एफओबी) की निर्माण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस साल आमजन को इसकी सुविधा मिलने की उम्मीद है। यहां केवल लिफ्ट का काम बाकी है। यह कार्य पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिक विंग की ओर से कराया जाना है। 2025 में इसका कार्य पूरा हो जाएगा। जिससे आमजन को इसका लाभ मिल सकेगा।
जिले के तीन राजकीय महाविद्यालयों को मिलेगा भवन
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद वर्ष 2015 में तत्कालीन सीएम ने शहर में राजकीय महाविद्यालय के निर्माण की घोषणा की थी। 2018 में करीब 10 करोड़ रुपये निर्माण पर खर्च आने की बात कही गई थी। शहर के लिसाना में महाविद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। बावल में कन्या महाविद्यालय व जाटूसाना कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन तीनों कॉलेज में 3 साल से कक्षाएं लग रही हैं। बावल कन्या कॉलेज का निर्माण प्रगति पर है। कक्षाएं स्कूलों में चल रही है, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शैक्षणिक क्षेत्र में जिला कहीं आगे रहने की उम्मीद की जा सकती है।
शहर और धारूहेड़ा में बनेगा नया बस स्टैंड
रेवाड़ी व धारुहेड़ा में नया बस स्टैंड बनेगा। प्रदेश सरकार ने रेवाड़ी व धारुहेड़ा के बस स्टैंडों के लिए करीब 78.17 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी प्रदान कर दी है। अब 2025 में इन दोनों का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शहर में बनने वाला बस स्टैंड अत्याधुनिक तकनीक से लैस फाइव स्टार होगा। इसी के साथ तीन एकड़ जमीन पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।
शहर में दो तालाबों का जीर्णोद्धार होगा पूरा
रेवाड़ी शहर के तेज सरोवर और सोलाराही तालाब के जीर्णोद्धार का काम 2025 में पूरा होने की उम्मीद है। इन तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए साल 2022-23 में सरकार ने बजट मंजूर किया था। इन तालाबों का निर्माण साल 1775 के आस-पास हुआ था। इन तालाबों का जीर्णोद्धार पुराने स्ट्रक्चर को ही बनाए रखते हुए किया जा रहा है।