{"_id":"68190fe0e637c6568f046b95","slug":"strict-action-should-be-taken-in-the-case-of-jaipal-committing-suicide-rewari-news-c-198-1-rew1001-219044-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जयपाल के आत्महत्या करने के मामले में हो कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जयपाल के आत्महत्या करने के मामले में हो कड़ी कार्रवाई
Tue, 06 May 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 06 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव माजरा के अध्यापक जयपाल के आत्महत्या करने के मामले में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, सांसद और मंत्रियों से कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि इसके पीछे जिम्मेदार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
जयपाल सिंह जिला मेवात के खंड तावडू के राजकीय माध्यमिक विद्यालय खोरी खुर्द में प्राथमिक अध्यापक थे। वे पिछले दो साल से स्कूल में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। उन्होंने गड़बड़ी का मामला उठाया था और मिड-डे मील राशन हड़पने का आरोप लगाया था। जयपाल ने इन मामलों की शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि उल्टा, जांच के लिए उसी प्राचार्य को लगा दिया गया। जयपाल ने पुलिस और एडीसी नूंह को भी लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शनिवार को जयपाल ने आठ पेज का सुसाइड नोट छोड़ा, इसमें जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।