{"_id":"6938616f3a349b8fdf077eb8","slug":"strict-action-against-black-films-and-drink-and-drive-rewari-news-c-196-1-nnl1010-133279-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ब्लैक फिल्म और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ब्लैक फिल्म और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
फोटो 09 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाती पुलिस। पुलिस
नारनौल। पुलिस की यातायात इकाई ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।
यातायात पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है। क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान, पुलिस ने कई वाहनों को रुकवाया जिन पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए न केवल इन वाहनों के चालान काटे बल्कि उनके शीशों से ब्लैक फिल्म भी हटवाई।
सर्दी के मौसम और धुंध को देखते हुए यातायात पुलिस की टीमों ने नांगल चौधरी और आसपास के क्षेत्रों में दोपहिया, कार, स्कूल बस, वैन, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप चिपकाए। इसका उद्देश्य रात के समय और कम दृश्यता के दौरान पीछे से आने वाले वाहनों को सचेत करना है जिससे संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सके।