फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Stopped from boiling eggs in PG, attacked after three days

Rewari News: पीजी में अंडे उबालने से रोका, तीन दिन बाद कर दिया हमला

Tue, 14 May 2024 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 May 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Stopped from boiling eggs in PG, attacked after three days
रेवाड़ी। शहर में पीजी में रहने वाले एक युवक पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों को 3 दिन पहले पीड़ित युवक ने अंडे उबालने से रोका था। पंजाब के बरनाला जिले के गांव पखूकलां निवासी लक्की सिंह ने बताया कि वह मेकअप स्टूडियो में नौकरी करता है और मॉडल टाउन स्थित एक पीजी में रहता है। रात ढाई बजे के करीब वह अपने कमरे में सोया हुआ था, तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। वह बाहर आया तो पीजी में ही रहने वाला अनीस और उसके दो अन्य साथी रॉड लेकर खड़े हुए थे। आरोपियों ने उसके सिर पर रॉड मारकर गिरा दिया। जमीन पर गिरने के बाद उस पर काफी देर तक हमला करते रहे। शोर सुनकर पीजी में ही रहने वाले अन्य लोग पहुंच गए। उसके साथी गुरदासपुर जिले के बटाला गांव निवासी मुकुल ने उसे छुड़वाया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed