{"_id":"67b22344a12a5a23b20512ed","slug":"steel-truss-work-on-one-side-of-overbridge-completed-work-on-the-other-side-started-rewari-news-c-198-1-rew1001-215375-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ओवरब्रिज के एक तरफ का स्टील ट्रस का कार्य पूरा, दूसरे साइड का शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ओवरब्रिज के एक तरफ का स्टील ट्रस का कार्य पूरा, दूसरे साइड का शुरू
विज्ञापन
फोटो : 20भाड़ावास फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। रेवाड़ी-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे स्थित भाड़ावास फाटक (लाइन क्रॉसिंग-61) पर रेलवे ओवरब्रिज के दूसरी तरफ का काम भी शुरू हो गया है। दूसरी साइड पर गार्डर रखवा दिए गए हैं।
एक साइड का काम लगभग पूरा होने के कगार पर है। फिलहाल एक हिस्से का स्टील ट्रस का काम लगभग पूरा हो गया है। अब सिर्फ रोड का काम किया जाना है। उम्मीद है कि इस लेन को अगले माह मार्च के अंत तक खोला जा सकता है। हालांकि, अभी एक लाइन को खोले जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मगर लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए एक लाइन को खोले जाने की मांग की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो होली के बाद बड़ी राहत मिल सकती है। जून जुलाई में पूरा ओवर ब्रिज तैयार होने की उम्मीद है।
बता दें कि एचएसआरडीसी की ओर से दिसंबर 2021 में काम शुरू किया गया था। अधिकारियों के अनुसार प्रोजेक्ट की डेडलाइन जून-2023 थी, मगर काम देरी से शुरू होने के चलते और देरी होती गई। अभी तक इसमें 18 माह की देरी हो चुकी है। फिर इसकी डेडलाइन सितंबर 2024 बताई जा रही थी लेकिन इस अवधि में काम पूरा नहीं हुआ। दिसंबर 2024 तक चर्चा हुई, मगर अब भी काम जून, जुलाई तक ही पूरा होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
सर्विस रोड की पैमाइश हुई पूरी
भाड़ावास फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के आसपास सर्विस रोड की पैमाइश हो गई है। तहसीलदार श्रीनिवास ने पैमाइश का कार्य किया है। नगर पार्षद एडवोकेट भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि रास्ता तीन फुट का रहने की वजह से लोग पैदल भी निकलने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि अब आगे रिपोर्ट डीसी को दी जाएगी। उसके बाद क्या फैसला लिया जाएगा, रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। क्षेत्र की जनता चाहती है कि आने जाने के लिए जगह मिल जाए ताकि किसी प्रकार की समस्या ना हो। सर्विस रोड 6 फीट से भी कम रह जाने से भविष्य में समस्याएं होंगी, जिसमें बिजली विभाग के खंबे, पानी की लाइन व सीवर लाइन भी है। इसकी वजह से रास्ता और भी संकरा हो जाएगा, जिससे भविष्य में ना तो फायर ब्रिगेड की गाडी जा सकेगी, ना एम्बुलेंस, बच्चों की स्कूल बसें व कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी नहीं पहुंच पाएंगी।
लोगों को आने जाने में होती है काफी परेशानी
बावल हल्के के 35 गांव इस रोड पर पड़ते हैं जो जाटूवास गांव से शुरू होकर खंडोड़ा गांव तक पड़ते हैं। लोगों का कहना है कि छोटे-मोटे काम के लिए रेवाड़ी जाना पड़ता है और रेवाड़ी जाने का एकमात्र यही रास्ता है। इस रास्ते के बंद होने की वजह से उनको बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। यहां की 4 कॉलोनी कंपनीबाग, हंस नगर, न्यू आदर्श नगर व परशुराम कॉलोनी की 5 हजार की आबादी प्रभावित होगी क्योंकि लोगों का विभिन्न कामों से यहां आना-जाना रहता है।