{"_id":"6a4e8cb7a1e337b23b00364d","slug":"stay-away-from-drugs-brighten-your-future-dr-ashok-rewari-news-c-198-1-sroh1010-241530-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से रहें दूर, उज्ज्वल करें भविष्य : डॉ. अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से रहें दूर, उज्ज्वल करें भविष्य : डॉ. अशोक
Wed, 08 Jul 2026 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
नैचाना में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते पुलिस टीम व विद्यार्थी। स्त्रोत : प
बावल। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने की। मुख्य वक्ता उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं लेकिन इस समस्या का स्थायी समाधान जन-जागरूकता और समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। प्राचार्य ने अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम में 595 विद्यार्थियों व 35 शिक्षकों ने भाग लिया। सभी ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। ब्यूरो ने नशे से जुड़ी सूचना देने के लिए हेल्पलाइन 1933 पर संपर्क करने की अपील की। संवाद