{"_id":"65ec0d9b96e267a8a0049401","slug":"status-posted-on-whatsapp-before-hanging-in-rewari-young-man-took-names-of-these-people-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: फंदा लगाने से पहले व्हाट्सएप पर लगाया स्टेटस; युवक ने इन लोगों के नाम लिए, पुलिसकर्मी का नाम शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: फंदा लगाने से पहले व्हाट्सएप पर लगाया स्टेटस; युवक ने इन लोगों के नाम लिए, पुलिसकर्मी का नाम शामिल
Sat, 09 Mar 2024 01:19 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:19 PM IST
सार
देशराज के जीजा सुरेंद्र ने बताया कि उसके जीजा ने व्हाट्सएप पर एक स्टेटस पोस्ट किया था, जिसमें वह आत्महत्या करने की बात करते नजर आ रहे थे। यह देखने के बाद वह बावल से सीधे रेवाड़ी चले गए। घर पर देशराज के अलावा कोई सदस्य नहीं था।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी में सनसिटी में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले मृतक ने एक वीडियो बनाया था जिसमें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों से परेशान होने की बात कही थी। इस वीडियो को व्हाट्सएप स्टेटस पर भी पोस्ट किया। साथ ही दीवार पर एक सुसाइड नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के झुंझुनू जिले का रहने वाला देशराज (33) अपने परिवार के साथ रेवाड़ी शहर के सनसिटी स्थित एक मकान में किराए पर रहता था। दो छोटे बच्चे हैं। देशराज गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करता था। मृतक के जीजा सुरेंद्र ने कहा कि मकान मालिक दो पुलिसकर्मियों के साथ देशराज पर दबाव बना रहा था। शायद कुछ किराया बकाया था। सिटी पुलिस ने आत्महत्या मामले की जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
देशराज के जीजा सुरेंद्र ने बताया कि उसके जीजा ने व्हाट्सएप पर एक स्टेटस पोस्ट किया था, जिसमें वह आत्महत्या करने की बात करते नजर आ रहे थे। यह देखने के बाद वह बावल से सीधे रेवाड़ी चले गए। घर पर देशराज के अलावा कोई सदस्य नहीं था। कमरे में जाकर देखा तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
सिटी थाने के पुलिसकर्मी का भी आया नाम
सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दीवार पर बड़े अक्षरों में एक सुसाइड नोट भी लिखा हुआ नजर आया। जिसमें देशराज ने लिखा- 'मेरी मौत का कारण विजय लक्ष्मी, उसका भाई अजय और सिटी थाने का पुलिसकर्मी अनिल है।'
वीडियो में कही ये बात
वीडियो में देशराज कह रहा है कि वह -राकेश से 2 लाख रुपए मांग रहा है। 2 साल पहले उसे 2 प्रतिशत ब्याज पर दिए थे। अभी उसमें 1 महीना बचा हुआ है। मेरी मौत के बाद ये पैसे मेरी पत्नी और बच्चों को दे दिया जाए।'