{"_id":"673a4ceef619d2c62909ac85","slug":"state-level-conference-of-dsc-society-on-24th-rewari-news-c-198-1-rew1001-211712-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डीएससी समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डीएससी समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन 24 को
Mon, 18 Nov 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 06रेवाड़ी। वाल्मीकि आश्रम में एकत्रित हुए आमजन। स्रोत : समजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डीएससी समाज की बैठक धारूहेड़ा चुंगी स्थित वाल्मीकि आश्रम में रविवार को राजकुमार चावरिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें तय किया गया कि डीएससी समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन 24 नवंबर को होगा।
इस मौके पर प्रधान रामअवतार पचेरवाल ने कहा कि हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने डीएससी समाज के लिए नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की है जो सराहनीय है। दयाराम मोरवाल ने कहा कि डीएससी समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन 24 नवंबर को होगा। इसमें रेवाड़ी से समाज के लोग बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। रोहतास ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 24 नवंबर को राज्यस्तरीय वाल्मीकि जयंती मनाने पर हम सरकार का धन्यवाद करते हैं। प्रीतम सिंह भरपूर, राजकुमार सरपंच, सुभाष सोलंकी, राजकुमार गोलियाकी, रवि इंदौरा, नरेश कुमार आदि ने संबोधित किया। संचालन सुनील कुमार ने किया। इस मौके पर उमराव सिंह बाल्मीकि, गोपाल, चमन लाल बाल्मीकि, देशराज वाल्मीकि, धर्मेंद्र वाल्मीकि, धर्म सिंह डाबला, दलीप ठेकेदार मौजूद रहे।