{"_id":"61c8b1eea039721999381233","slug":"startup-india-scheme-has-given-new-flight-to-the-spirits-of-youth-dr-banwari-rewari-news-rtk6339350144","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार्टअप इंडिया योजना ने दी युवाओं के हौसलों को नई उड़ान : डॉ. बनवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार्टअप इंडिया योजना ने दी युवाओं के हौसलों को नई उड़ान : डॉ. बनवारी
विज्ञापन
बावल। हरियाणा सरकार में सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम युवाओं को प्रोत्साहित करता है। वे रविवार को बावल शहर के मोहल्ला हसनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया योजना ने युवाओं के हौसलों को नई उड़ान दी है, जिसके तहत अनेक युवाओं को स्वरोजगार प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध करा रही है। ताकि वह स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इसी उद्देश्य को लेकर स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया व स्किल इंडिया जैसे कार्यक्रम आरंभ किए हैं। युवाओं को खुले मन से अपने कौशल में निखार लाना चाहिए, जिसके लिए सरकार ने अनेक कौशल विकास प्रशिक्षण आरंभ किए हैं।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हुई है। इसके तहत अनेक गरीब लोगों का असाध्य रोगों का इलाज किया गया है। साथ ही उनको नया जीवन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। इसी को लेकर सरकार ने इलाज नहीं करा पाने वाले गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए गए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि आमजन को इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष अमरीत सिंह, जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, वीरेंद्र, पुष्प, प्रमोद, प्रीतम, जयवीर योगी, बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
‘कोरोना से बचाव के लिए सरकारी गाइडलाइन का पालन करें लोग’
मंत्री ने कहा कि कोविड-19 का ओमिक्रॉन बहुत ज्यादा खतरनाक है और यह बहुत ही तेजी से फैलता है। हमें इस वायरस से सावधान रहते हुए कोविड-19 के तमाम उपायों को अपनाना होगा। उन्होंने आमजन को भी नए वैरिएंट से सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना से बचने के लिए सरकारी गाइड लाइन का पालन करें।