फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sports equipment worth Rs 1.5 crore given to panchayats and urban bodies

Rewari News: पंचायतों और शहरी निकायों को दिए 1.5 करोड़ के खेल उपकरण

Tue, 13 May 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 13 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sports equipment worth Rs 1.5 crore given to panchayats and urban bodies
फोटो : 8राव तुलाराम स्टेडियम में ग्राम पंचायतों को खेल सामग्री वितरित करते रेवाड़ी विधायक ल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। खेल विभाग की ओर से राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों को खेल उपकरण दिए गए। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार व डीसी अभिषेक मीणा ने 1.5 करोड़ रुपये की लागत के खेल उपकरण वितति किए।
हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2023-24 के तहत खेल उपकरणों का वितरण किया गया। इस दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान कर रही है। खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के खिलाड़ी दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। शिक्षा के साथ खेल के मैदान में भी युवा आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में खेल प्रतियोगिताओं में रेवाड़ी अग्रणी रहेगा। राव तुलाराम स्टेडियम में छह माह में 11 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि बावल विधानसभा क्षेत्र की 99 ग्राम पंचायतों और बावल नगर पालिका के दो वार्डों के लिए वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, हैंडबाॅल, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट और फुटबॉल खेल के सामान उपलब्ध कराए गए हैं। साइक्लोथॉन 2.0 में साइकिल यात्रा पूरी करने पर गांव रसूली निवासी संजीत कुमार को सम्मानित किया गया।


--------------
रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की 28 ग्राम पंचायतों और 3 वार्डों को मिला लाभ

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ममता यादव ने बताया कि हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2023-24 के तहत रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की 28 ग्राम पंचायतों व नगर परिषद के 3 वार्डों में वालीबाॅल, बाक्सिंग, हैण्डबाॅल, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट एवं फुटबाल खेल के उपकरण दिए गए। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डूंगरवास, फदनी, तुर्कियावास, खटावली, ततारपुर इस्तमुरार, गिंदोखर, बामड़, बीकानेर, ढोहकी, माढिय़ा कलां, बुढ़ाना, शेखपुर सिकारपुर, पदैयावास, कालूवास, माजरा श्योराज, हजारीवास, जैतपुर, लिसाना, बुढ़पूर, काकोडिय़ा, डाबरी, गोकलपुर, जांटी, रामगढ़, लाधूवास अहीर, शहबाजपुर खालसा, किशनगढ़, सालावास, बुढ़ानी और नगरपरिषद रेवाड़ी के वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 12 व वार्ड नंबर 23 के लिए खेल का सामान वितरित किए गए हैं।



बावल विस की 99 ग्राम पंचायतों और दो वार्डों को दिए खेल उपकरण


बावल विधानसभा क्षेत्र की 99 ग्राम पंचायतों और बावल नगर पालिका के दो वार्डों के लिए खेल उपकरण बांटे गए। बावल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टांकडी, नांगल तेजू, खेड़ा मुरार, नांगल शहबाजपुर, सुठानी, मोहनपुर, रणसी माजरी, आनंदपुर, खण्डौरा, धारण, डयोढई, रूध, रायपुर, बनीपुर, सांझरपुर, सैदपुर, केशोपुर, बधराना, हरचंदपुर, जलालपुर, जालियावास, चिरहाडा, कमालपुर, दुल्हेड़ा कलां, गुजरीवास, जयसिंहपुर खेड़ा, धरचाना पंचायत को खेल उपकरण दिए गए। इसी प्रकार खडख़डी, बेरवाल, कालरावास, प्रागपुरा, तिहाड़ा, सुलखा, टिकला, नरसिंहपुर गढ़ी, आसलवास, खुर्मपुर, प्राणपुरा, खेड़ी दालूसिंह, रघुनाथपुर, मोहम्मदपुर, बिदावास, रामसिंहपुरा, रसियावास, पातुहेड़ा, पावती, दुल्हेड़ा खुर्द, नांगल उर्ग, रानौली, पाली, मनेठी आदि पंचायतों और नगर पालिका बावल के वार्ड नंबर 7 व वार्ड नंबर 2 को खेल के उपकरण दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed