{"_id":"6a3aced79c9a86d4020d75fb","slug":"sports-department-writes-letter-regarding-payment-for-synthetic-track-rewari-news-c-198-1-rew1001-240744-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सिंथेटिक ट्रैक के भुगतान को लेकर खेल विभाग ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सिंथेटिक ट्रैक के भुगतान को लेकर खेल विभाग ने लिखा पत्र
Tue, 23 Jun 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
राव तुलाराम स्टेडियम। संवाद
रेवाड़ी। शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में 9.69 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक दो महीनों से अधूरा पड़ा है। निर्माण एजेंसी को भुगतान न मिलने के कारण काम रुक गया है जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस सुविधा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
अब खेल विभाग ने उच्च निदेशालय को पत्र लिखकर जल्द राशि जारी करने की मांग की है। जैसे ही भुगतान जारी होगा, निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, खेल विभाग के अनुसार ट्रैक का निर्माण कार्य अप्रैल तक पूरा होना था लेकिन भुगतान प्रक्रिया में देरी के चलते एजेंसी ने काम बंद कर दिया। विभाग की ओर से कई बार आश्वासन दिए गए, बावजूद इसके भुगतान जारी नहीं हो सका।
निर्माण स्थल पर ट्रैक के लिए जमीन को समतल करने का कार्य पूरा हो चुका है और कुछ हिस्सों में प्रारंभिक परत भी बिछाई जा चुकी है। हालांकि सिंथेटिक लेयर और रबराइज्ड सतह बिछाने का महत्वपूर्ण कार्य अभी बाकी है। अधिकारियों के मुताबिक परियोजना का करीब 50 प्रतिशत काम शेष है।
विज्ञापन
योजना के तहत ट्रैक के चारों ओर लगभग 65 लाख रुपये की लागत से फ्लड लाइटें भी लगाई जानी हैं जिससे खिलाड़ी रात के समय भी अभ्यास कर सकेंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए स्टोर रूम और अन्य खेल सुविधाओं का विकास भी प्रस्तावित है।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि एजेंसी का भुगतान सरकार स्तर पर लंबित है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जैसे ही भुगतान जारी होगा, निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।