{"_id":"68f29f54b677ef732b0a6369","slug":"special-trains-will-run-from-today-passengers-will-get-relief-rewari-news-c-198-1-rew1001-227633-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज से चलेंगी विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज से चलेंगी विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत
Sat, 18 Oct 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 3रेलवे स्टेशन पर टिकट कटाने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा से राजस्थान जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इस माह 3 विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। इनमें भिवानी-अजमेर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी और हिसार-सोगरिया (कोटा)-हिसार एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों का ठहराव हिसार, भिवानी, रेवाड़ी और गुरुग्राम में होगा जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि त्योहारों पर अतिरिक्त यात्रियों को देेखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। गाड़ी संख्या 04733 भिवानी-अजमेर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 18, 19, 22, 23, 24 और 25 अक्तूबर को (6 ट्रिप) भिवानी से 8:20 बजे रवाना होकर 16:55 बजे अजमेर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04734 अजमेर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 18, 19, 22, 23, 24 और 25 अक्तूबर को (6 ट्रिप) अजमेर से शाम 17:30 बजे रवाना होकर रात्रि 02:40 बजे भिवानी पहुंचेगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन रास्ते में चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, जाटूसाना, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, नरेना और किशनगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 10 साधारण श्रेणी, 2 गार्ड सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 09601 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय विशेष ट्रेन 18 और 25 अक्तूबर को (2 ट्रिप) उदयपुर सिटी से 10:30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 19:15 बजे पहुंचेगी। 19:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दिल्ली सराय 02:20 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09602 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन 19 और 27 अक्तूबर को (2 ट्रिप) दिल्ली सराय से सुबह 05:00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 11:30 बजे पहुंचेगी। फिर 11:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21:20 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, कपासन, चंदेरिया, गंगरार, भीलवाड़ा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, आसलपुर जोबनेर, कनकपुरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, मालाखेडा, अलवर, खैरथल, हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में 2 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।