फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Special train service starts operating between Rewari-Delhi

Rewari News: रेवाड़ी-दिल्ली के बीच स्पेशल रेलसेवा का संचालन शुरू

Tue, 05 Nov 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 05 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Special train service starts operating between Rewari-Delhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रेवाड़ी से पुरानी दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। गाड़ी संख्या 04433 और गाड़ी संख्या 04434 स्पेशल ट्रेन का संचालन को रेलवे ने बहाल कर दिया है। इससे यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।
पुरानी दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 7 बजकर 10 पर मिलेगी और रेवाड़ी सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी। रेवाड़ी से यह स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:00 मिलेगी और पुरानी दिल्ली दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर यात्रियों को पहुंचाएगी। यह ट्रेन सप्ताह के हर दिन इसी समय सारणी के हिसाब से मिलेगी। यह ट्रेन उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगी जो रोजाना दिल्ली आते जाते हैं।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 04433 पुरानी दिल्ली जंक्शन से 7:10 बजे चलकर दिल्ली सराय रोहिल्ला 7:15, पटेल नगर 7:24, दिल्ली कैंट 7:37, पालम में 7:44, शाहाबाद मोहम्मदपुर में 7:50, बिजवासन में 7:56, गुरुग्राम में 8:05, बसई धनकोट में 8:12, गढ़ी हरसरू जंक्शन 8:18, पातली 8:27, ताज नगर 08:33, जतौला जोरी 8:38, पटौदी रोड 8:45, इन्छापुरी 8:52, खलीलपुर 9:00, कुम्भावास मुंडलिया 9:07, रेवाड़ी जंक्शन 9:40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04434 रेवाड़ी जंक्शन से 12:00 बजे चलकर कुम्भावास मुंडलिया 12:09, खलीलपुर 12:15, इन्छापुरी 12:23, पटौदी रोड 12:30, जतौला जोरी 12:37, ताज नगर 12:43, पातली 12:49, गढ़ी हरसरू जंक्शन 12:58, बसई धनकोट 13:06, गुरुग्राम 13:12, बिजवासन 13:21, शाहाबाद मोहम्मदपुर 13:25, पालम 13:29, दिल्ली कैंट 13:59, पटेल नगर 14:14, दिल्ली सराय रोहिल्ला 14:21 और पुरानी दिल्ली जंक्शन 15:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed