{"_id":"66f07f41196246e4a40c7674","slug":"special-importance-of-charity-in-shraddha-dr-balbir-rewari-news-c-198-1-rew1001-209677-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्राद्ध में दान-पुण्य का विशेष महत्व : डॉ. बलबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्राद्ध में दान-पुण्य का विशेष महत्व : डॉ. बलबीर
Mon, 23 Sep 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 10रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे आमजन। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से संस्कार निर्माण का कार्यक्रम पंजाबी धर्मशाला में किया गया। इस दौरान डॉ. बलबीर ने पितृपक्ष के बारे में बताया। कहा कि श्राद्ध में दानपुण्य का विशेष महत्व है।
मुख्य अतिथि सीएलजी कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील भार्गव, राम युवा शाखा भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष सीए जतिन सैनी रहे। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि आजकल पितृपक्ष चल रहा है। सभी अपने घरों में अपने पितरों के नाम का दान पुण्य इत्यादि कर रहे हैं। सनातन संस्कृति की अनमोल देन है कि हम मरने के बाद भी अपने बड़ों को भावपूर्ण स्मरण करते हैं। प्रधान अरुण गुप्ता व डॉक्टर बलबीर अग्रवाल ने कहा कि श्राद्ध के दिनों में दान पुण्य करने का विशेष महत्व है। पितरों के निमित्त दान पुण्य करने से घर में देवताओं की कृपा बरसती है। कार्यक्रम में पूर्वांशी, ओजस्वी, माहिरा व तन्वी ने माता-पिता के सम्मान में कविता सुनाई।
उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सिद्धार्थ शर्मा व हैप्पीनेस के ब्रांड एंबेसडर प्रदीप शर्मा को सम्मानित किया गया। सभी सीनियर सिटीजन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।