फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   sp, road, tow, years, parmanent

एसपी की नहीं सुनी, दो साल बाद भी नहीं बना स्थायी शेड

Fri, 18 Nov 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
नाईवाली चौक पर ट्रैफिक को दिनरात नियंत्रित करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए टीनशेड की जगह स्थायी शेड बनाने के लिए दो साल पहले एसपी की तरफ से लिखे पत्र पर अभी तक नगर परिषद ने गौर नहीं किया है। मामले में पुलिस की तरफ से तब नक्शा भी बनवाकर विभाग में जमा करवा दिया गया था। अब यंग मैन्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख स्थायी जगह मुहैया करवाने के साथ ही यथासंभव सहयोग देने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक डॉ. केपी सिंह को भेजे पत्र में अमित स्वामी का कहना है कि नाईवाली चौक पर अटेली, नारनौल, महेंद्रगढ़, राजस्थान के अलावा शहर का भी ट्रैफिक दिन रात चलता रहता है। इसके चलते यहां परमानेंट पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी रहती है। बावजूद इसके पुलिस के लिए महज चंद फुट का टीनशेड है। इसमें न तो कोई सामान रखने की जगह है और न ही यहां दस्तावेज सुरक्षित हैं। महकमे की तरफ से 27 अगस्त 2014 में पुलिस कप्तान ने नगर परिषद चेयरपर्सन को पत्र लिखा था। इसमें जल्द से जल्द जगह मुहैया कराने की बात कही थी। साथ ही नक्शा भी भेजा था लेकिन तब से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed