फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sonipat youth reached Rewari to get girlfriend cake cut, Bajrang Dal protest

Rewari: गर्लफ्रेंड का केक कटवाने अस्पताल पहुंचा सोनीपत का युवक, बजरंग दल ने किया विरोध

Wed, 23 Nov 2022 08:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Nov 2022 08:36 PM IST
सार

सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शहर के एक अस्पताल का मामला है। पूछताछ के लिए पुलिस युवक व उसके दोस्त को थाना ले गई।

विज्ञापन
Sonipat youth reached Rewari to get girlfriend cake cut, Bajrang Dal protest
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के एक अस्पताल में कार्यरत एक महिला मित्र के जन्म दिन पर केक कटवाने के लिए सोनीपत निवासी एक युवक बुधवार को अस्पताल में पहुंच गया। जिस समय केक काटा जा रहा था बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। इसके बाद शहर थाना पुलिस को भी बुला लिया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मामले में पुलिस को शिकायत दी है। पूछताछ के लिए पुलिस युवक व उसके दोस्त को थाना ले गई।

विज्ञापन


बता दें कि दूसरे समुदाय से संबंध रखने वाला सोनीपत निवासी युवक अपने एक दोस्त के साथ बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे रेवाड़ी पहुंचा। युवक ने शहर में ही एक बेकरी से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए केक बनवाया। बेकरी में युवक व उसका दोस्त जब बातचीत कर रहे थे तो वहां खड़े बजरंग दल के ही कुछ कार्यकर्ताओं को पता चल गया था कि युवक दूसरे समाज का है। केक पर जब युवती का नाम लिखवाया तो इस बात की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन


युवक जब केक लेकर चला तो बजरंग दल के कार्यकर्ता भी उसके पीछे चल पड़े। युवक दस बजे के लगभग सीधे अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में युवक की गर्लफ्रेंड किडनी वार्ड में ड्यूटी पर थी। किडनी वार्ड में ही युवक गर्लफ्रेंड का केक कटवा रहा था, इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां जाकर युवक और उसके दोस्त को पकड़ लिया। इसके बाद अस्पताल के चिकित्सकों को भी बताया कि वह अपने यहां इस तरह से किडनी वार्ड में केक कटवाने की अनुमति कैसे दे सकते हैं। अस्पताल में आने जाने वालों का रिकॉर्ड क्यों नहीं रखा जा रहा।

इसी बहस के दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची शहर थाना पुलिस के समक्ष युवक ने बताया कि वह युवती को पांच साल से जानता है जबकि युवती ने बताया कि वह डेढ़ साल से जानती है। दोनों की बातों में फर्क आ रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक और उसके दोस्त के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।


वहीं अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अभी इस बात की जानकारी मिली है कि किडनी वार्ड में इस तरह की हरकत हुई है। यह बेहद गलत है तथा प्रधान चिकित्सा अधिकारी से इस बाबत जवाब मांगा गया है। पूरे मामले की जांच होगी तथा दोषी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed