फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sonika welcomed back after winning bronze medal in hockey tournament

Rewari News: हॉकी टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर लौटीं सोनिका का स्वागत

Thu, 06 Mar 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sonika welcomed back after winning bronze medal in hockey tournament
फोटो : 06बावल स्थित एक कंपनी में दौरे के दौरान एकत्रित हुई छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। हॉकी टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर लौंटी सोनिका को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाकली में सम्मानित किया गया। सोनिका विद्यालय की शारीरिक शिक्षा की अध्यापिका हैं।

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज हॉकी टूर्नामेंट 15 से 28 फरवरी तक काकीनाडा (आंध्र प्रदेश ) में आयोजित किया गया था। हरियाणा महिला हॉकी टीम की सदस्य सोनिका थीं। इस टूर्नामेंट में महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया है। इस टूर्नामेंट में हरियाणा महिला की टीम ने तेलंगाना टीम को 18-0 से, उत्तराखंड को 5-0 से तथा बिहार को 3-2 से हराकर अपने पूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सेमीफाइनल में दिल्ली के साथ हुए मैच में हरियाणा टीम को पराजय का मुंह देखना पड़ा। सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश को 4-2 से हराकर हरियाणा महिला की टीम ने कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया। इस टूर्नामेंट में सोनिका द्वारा हरियाणा टीम के लिए सर्वाधिक 16 गोल कर कांस्य पदक जीतने में अहम योगदान रहा। विद्यालय के प्राचार्य अभय सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर यह हमारे विद्यालय के लिए गौरव की बात है और भविष्य में विद्यालय के छात्र-छात्राएं इनसे प्रेरित होकर राष्ट्रीय पटल पर विद्यालय का नाम जरूर गौरवान्वित करेंगे। इस मौके पर हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के पूर्व जिला प्रधान रविंद्र भाकली ने सोनिका एवं विद्यालय को हार्दिक बधाई दी। साथ ही कहा कि जिला रेवाड़ी का नाम पूरे देश एवं प्रदेश में रोशन किया है। इसके लिए संगठन जल्द ही बड़े मंच पर इनका सम्मान करेगा। इस मौके पर प्रवक्ता अभय सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव, विक्रम सिंह, धनराज, नरेश कुमार, महेंद्र सिंह डीईपी, नरेश कुमार, सरस्वती, राजेश देवी, प्रमिला ,किरण, अंशु यादव, राजकुमारी, संजय विशाल यादव, योगेश कुमार, जय सिंह एवं कुलदीप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed