{"_id":"6908f90c0c3c2de6d502151a","slug":"solution-camporders-to-remove-illegal-encroachments-rewari-news-c-198-1-rew1001-228394-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: समाधान शिविर...अवैध कब्जों को हटाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: समाधान शिविर...अवैध कब्जों को हटाने के आदेश
Tue, 04 Nov 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 15रेवाड़ी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों को स
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान सेक्टर-19 में सीवरेज लाइन जाम की शिकायत पर डीसी ने एचएसवीपी अधिकारियों को तुरंत दुरुस्ती के आदेश दिए। साथ ही सेक्टर में नियमित रूप से कचरा उठाने के निर्देश भी दिए।
गांव शोभा की ढाणी में फिरनी में पानी भरने की शिकायत पर डीडीपीओ को मौके पर जांच कर समाधान करवाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, गांव बुढ़ाना सहित अन्य गांवों में रास्तों पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए पंचायती राज विभाग को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली, और पुलिस से संबंधित कई शिकायतें आईं, जिन्हें संबंधित विभागों को तय समय में निपटाने और समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीसी राहुल मोदी की देखरेख में परिवार पहचान पत्र में त्रुटि सुधार के लिए विशेष कैंप भी लगाया गया जिसमें लोगों की कई समस्याओं का समाधान हुआ। शिविर में जिला नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।