फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sold wife's car on rent to another

किराये पर गाड़ी लेकर किसी और को बेच देने का लगाया आरोप

Fri, 01 Jul 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sold wife's car on rent to another
रेवाड़ी। जिले के एक शख्स के साथ किराये पर गाड़ी लेकर उसकी गाड़ी को किसी ओर को बेच देने का मामला सामने आया है। 4 गाड़ियां हायर करने के दो माह बाद तक आरोपी ने इनका किराया भी दिया लेकिन जब किराया देना बंद किया तो पता चला कि आरोपी ने उसकी गाड़ी बेच दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी एलीगेंट सिटी निवासी हिमांशु यादव ने बताया कि उसकी पत्नी नेहा यादव के नाम एक ब्रेजा गाड़ी है। दिसंबर 2021 में उसकी मुलाकात दिल्ली के बुराड़ी स्थित भगत कॉलोनी निवासी ऋषिपाल से हुई थी। ऋषिपाल इन दिनों सोनीपत में रहता है। उसने बताया कि वह गाड़ियों को हायर करके किराये पर लगाता है। हिमांशु उसकी बातों में आ गया और अपनी पत्नी नेहा यादव के नाम ली हुई ब्रेजा गाड़ी को 11 माह का इकरारनामा करके ऋषिपाल के सुपुर्द कर दिया। इसकी ऐवज में उसे हर माह 35 हजार रुपये किराये के रूप में देने की बात की। कुछ दिन बाद ही ऋषिपाल और उसके साले दिल्ली निवासी साहिल ने फिर से हिमांशु से संपर्क किया और उसकी वेन्यू कार 47 हजार रुपये प्रतिमाह में हायर की।
विज्ञापन

उसकी स्विफ्ट गाड़ी को फरवरी माह में 40 हजार रुपये में हायर किया। इस दौरान आरोपी उसे हर माह किराया भी देते रहे जिसकी वजह से हिमांशु को शक नहीं हुआ। बाद में उसने अपने दोस्त शहबाजपुर निवासी मनीष की वेन्यू कार भी इकरारनामा कर किराये पर ऋषिपाल, साहिल और दिल्ली निवासी सेल परचेज का काम करने वाले सतीश मोटर्स को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल तक सभी गाड़ियों का किराया दिया गया लेकिन उसके बाद अचानक किराया आना बंद हो गया। जब हिमांशु ने अपनी ब्रेजा गाड़ी की जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसकी पत्नी की जगह किसी और महिला की दिखाकर उनकी गाड़ी को गुरुग्राम के रवि प्रकाश नामक शख्स को बेच दिया है। इसका पता चलते ही हिमांशु ने ऋषिपाल से संपर्क किया लेकिन उसने फोन ही उठाना बंद कर दिया। हिमांशु ने अब मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed