फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sold land to another after agreement, case of fraud of 1.10 crores registered

Rewari News: एग्रीमेंट के बाद बेच दी दूसरे को जमीन, 1.10 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fri, 16 Jun 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 16 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sold land to another after agreement, case of fraud of 1.10 crores registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। करीब 6 वर्ष पूर्व जमीन का एग्रीमेंट करते समय 1.10 करोड़ रुपये वसूलने के बाद जमीन किसी और को बेचने के आरोप में थाना मॉडल टाउन पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीथनवास निवासी कंवर सिंह ने एसपी को दायर परिवाद में बताया कि वर्ष 2015 में उसकी और उसके भाई की जमीन एमटीएस प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित हुई थी। इसके बदले उन्हें अच्छा पैसा मिला था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद रेवाड़ी निवासी विनय कुमार शर्मा उनके पास आया। विनय ने उसे बताया कि दोनों भाई उनकी करनावास राजस्व एरिया में पड़ने वाली जमीन खरीद लें। सौदा तय होने के बाद 24 अप्रैल 2017 को विनय की पत्नी उर्वशी ने दोनों भाइयों के नाम एग्रीमेंट करा दिया। एग्रीमेंट के अनुसार विनय, उर्वशी, जय और अंशुल के खातों में दोनों भाइयों ने आरटीजीएस के माध्यम से एक करोड़ दस लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। उस समय यह जमीन लीज पर दी हुई थी, जिसे जल्द ही मुक्त कराने का आश्वासन दिया गया था। एग्रीमेंट के अनुसार जमीन को पट्टे से मुक्क कराकर इसकी रजिस्ट्री दोनों भाइयों के नाम करानी थी, लेकिन आरोपियों ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने बिना एग्रीमेंट निरस्त कराए जमीन किसी और को बेच दी। जब विनय से बात की तो उसने पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

बाउंस हो गए आरोपियों के दिए गए चेक
कंवर सिंह ने परिवाद में बताया कि आरोपियों ने अपने खातों के चेक काटकर दिए थे। बैंक में चेक प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गए। अब आरोपी पैसे लौटाने को तैयार नहीं हैं। एसपी ने उसके परिवाद पर सुनवाई करते हुए मॉडल टाउन थाना पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed