{"_id":"6998ad1d774766bd0f075d05","slug":"solahrahi-and-bada-talab-have-been-beautified-but-now-the-plaster-is-peeling-off-due-to-lack-of-maintenance-rewari-news-c-198-1-rew1001-233876-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सोलहराही और बड़ा तालाब का सुंदरीकरण तो हो गया, अब देखरेख के अभाव में उखड़ रहा प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सोलहराही और बड़ा तालाब का सुंदरीकरण तो हो गया, अब देखरेख के अभाव में उखड़ रहा प्लास्टर
Sat, 21 Feb 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
सोलहाराही तालाब परिसर में टूटा बेंच। संवाद
- फोटो : खैराबाद थाने में गिरफ्तार फायरिंग के आरोपी।
रेवाड़ी। शहर के ऐतिहासिक सोलहराही तालाब और बड़ा तालाब का सुंदरीकरण दस करोड़ रुपये से किया गया है। इसके बाद देखरेख के लिए इन्हें नगर परिषद या पुरातत्व विभाग के सुपुर्द नहीं किया गया है। ऐसे में देखरेख के अभाव में रंगाई-पुताई झड़ रही है। जगह-जगह प्लास्टर उखड़ रहा है।
पिछले दिनों हरियाणा विधानसभा की तीन सदस्यीय पर्यावरण समिति ने दोनों तालाबों का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी धरातल पर कोई ठोस बदलाव नजर नहीं आ रहा है।
दोनों तालाबों के सुंदरीकरण पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के प्रयास से 10 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई थी। लोक निर्माण विभाग का कार्य मई 2025 में पूरा हो गया था। दस माह बीतने के बाद भी दोनों तालाब देखरेख के लिए हैंडओवर नहीं हो पाए हैं। रखरखाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने दीवारों की मरम्मत, लिपाई-पुताई, घाटों का निर्माण, फुटपाथ को दुरूस्त किया था। अब देखरेख के अभाव में दीवारों पर की गई लिपाई धीरे-धीरे झड़ने लगी है। कई स्थानों पर प्लास्टर उखड़ चुका है। परिसर में गंदगी भी दिखाई दे रही है। अब जिम्मेदारी तय करने के लिए डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जल्द बैठक होगी।
-- -- -- -- -- -- -
तीन माह के भीतर व्यवस्था में सुधार करने के हैं निर्देश :
हरियाणा विधानसभा की पर्यावरण समिति ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि तीन माह के भीतर व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित किया जाए। समिति ने यह भी कहा था कि तय समय के बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा।
यदि व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलीं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके अब तक तालाबों को लेकर कोई बैठक भी आयोजित नहीं की गई है।
दोनों तालाबों में बने घाट, बावड़ियां व सीढ़ियों को संवारा गया है। तालाबों के चारों ओर नए सिरे से घाट, छतरियां व सीढ़ियां बनाई गई हैं। साथ ही लोगों के बैठने के लिए छतरियां बनाई गई हैं। दोनों तालाबों के चारों ओर अब लाइट लगाई जाएंगी। तालाबों में भविष्य में नाव चलाने की योजना है।
-- -- -- -- -- -- --
समय रहते ध्यान देना जरूरी
सेक्टर एक निवासी विनोद कुमार का कहना है कि काम पूरा होने के बाद कुछ दिन तक व्यवस्था ठीक रही लेकिन अब निगरानी और देखरेख की कमी साफ नजर आने लगी। राजेंद्र सैनी ने बताया कि तालाबों के आसपास नियमित सफाई नहीं हो रही, जिससे फिर से अव्यवस्था का माहौल बनता जा रहा है। राहुल यादव का कहना है यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो करोड़ों रुपये से कराया गया कार्य बेकार साबित हो सकता है।
-- -- -- -- -- -- -
चौकीदार की नियुक्ति नहीं, रात को घूमते हैं असामाजिक तत्व
दोनों तालाबों पर चौकीदार कक्ष का निर्माण भी कराया गया है, मगर विडंबना यह है कि अब तक एक भी चौकीदार की नियुक्ति नहीं की गई है। रात के समय असामाजिक तत्व तालाब परिसर में घूमते नजर आते हैं। कई बार यहां नशा करने और अव्यवस्था फैलाने की घटनाएं सामने आई हैं। अंधेरा होते ही माहौल असुरक्षित हो जाता है, जिससे आसपास के निवासी भी असहज महसूस करते हैं।
-
वर्जन:
जल्द ही तालाबों को लेकर प्रशासन की बैठक होगी। इसमें तय होगा कि तालाबों का कौन सा कार्य नगर परिषद को देखना है और कौन सा कार्य पुरातत्व विभाग देखेगा।-अंकित, एक्सईएन, नगर परिषद रेवाड़ी।
वजन
लोक निर्माण विभाग की तरफ से तालाबों का कार्य हो चुका है। हैंडओवर करने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। संभालने का कार्य संबंधित विभागों का है।-सत्येंद्र, एक्सईएन, पीडब्लयूडी

सोलहाराही तालाब परिसर में टूटा बेंच। संवाद- फोटो : खैराबाद थाने में गिरफ्तार फायरिंग के आरोपी।