{"_id":"68acaf0fa7b1bf6c6709e617","slug":"social-harmony-is-essential-for-the-development-of-the-country-dr-ashwini-sharma-rewari-news-c-198-1-rew1001-224681-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक समरसता देश के विकास के लिए आवश्यक : डॉ. अश्विनी शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक समरसता देश के विकास के लिए आवश्यक : डॉ. अश्विनी शर्मा
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर संबोधित करते गणमान्य। स्रोत : परिषद
रेवाड़ी। सामाजिक समरसता और हिन्दुत्व उत्थान देश के विकास के लिए आवश्यक है। ऐसा कहना है विहिप संस्कृत आयाम के प्रांत प्रमुख डॉ. अश्विनी शर्मा का। वह ग्राम भाड़ावास स्थित बाबा मोहन दास मंदिर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थापना दिवस पर जिले के पांच प्रखंडों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने की और संत आचार्य योगेंद्र ब्रह्मचारी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मंच संचालन जिला मंत्री परमेश शर्मा ने किया।
डॉ. अश्विनी शर्मा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में संपूर्ण हिंदू समाज को एकत्रित करने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व केवल एक धर्म नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति है जो प्रकृति से लेकर प्राणी मात्र की रक्षा की भावना रखता है। आज यदि विश्व को शांति और स्थायित्व की ओर बढ़ाना है तो हिंदुत्व की राह पर चलना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग हिंदुत्व को अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन समय ऐसे लोगों की नीयत और सोच का आकलन जरूर करेगा। डॉ. शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन से जुड़कर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
योगाचार्य योगेंद्र ब्रह्मचारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की उन्नति और राष्ट्र की मजबूती के लिए हिंदू समाज का संगठित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से धार्मिक मूल्यों और संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रांत महिला गौ रक्षा प्रमुख उपासना गुप्ता, समरसता टोली सदस्य रामप्रसाद करनावास, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जोशी, सम्पर्क प्रमुख भागमल, एडवोकेट किरण पोसवाल, राजेंद्र सिंघल मौजूद रहे।
इन जगहों पर भी हुए कार्यक्रम
पाल्हावास, ग्राम ततारपु, धारूहेड़ा और बावल में भी स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुए। धारूहेड़ा में विभाग मंत्री राजकुमार यादव और जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने लोगों को संबोधित किया। पाल्हावास में जिला सह मंत्री मनोज वशिष्ठ और आशीष मौजूद रहे। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में परिषद कार्यकर्ता और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।