{"_id":"76ff388dd9d744e985c35f65bb27bec5","slug":"so-without-examining-the-train-driver-ran-running-guard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या बिना जांच के ट्रेन दौड़ा रहे चालक, चल रहे गार्ड!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या बिना जांच के ट्रेन दौड़ा रहे चालक, चल रहे गार्ड!
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
Updated Mon, 26 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जयपुर मंडल की डीआरएम के निरीक्षण के दौरान जो बात सामने आई, अगर वही सच है तो वाकई रेलवे में रोजाना सफर करने वाले हजारों-लाखों यात्रियों की जान भगवान भरोसे ही रहती है। रविवार को लोको लॉबी में लगी सीएमएस मशीनों ने न तो ठीक से काम ही किया और न ही सराय रोहिल्ला सवारी गाड़ी के साथ आया गार्ड एग्जिट इंट्री के लिए पासवर्ड ही मशीन में भर पाया। ऐसे में सवाल यह है कि सुरक्षा के लिहाज से बनाई गईं मशीनों के जंक्शन पर कर्मियों के लिए कोई मायने हैं या नहीं और हजारों यात्रियों के जीवन की सुरक्षा की बात उनके लिए महज मजाक है। कुल मिलाकर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जंक्शन का निरीक्षण करने आई डीआरएम अंजली गोयल ने व्यवस्था पर नाराजगी ही जाहिर की।
---------
मशीन ऑनलाइन अटेंडेंस के साथ करती एल्कोहल जांच
लोको लॉबी में लगी सीएमएस मशीन दो कामों को एक साथ करती है। पहला वह लोको लॉबी से ड्यूटी पर जाने और लौटने वाले ड्राइवर और गार्ड की ऑनलाइन अटेंडेंस लगाती है। वहीं इसी मशीन में लगा ब्रीथ एन्हलाइजर यह चेक करता है कि ड्यूटी पर जाने से पहले या आने के बाद गार्ड या ड्राइवर ने शराब तो नहीं पी रखी। ब्रीथ एन्हलाइजर में एल्कोहल की पुष्टि होने पर ड्राइवर या गार्ड को ड्यूटी पर नहीं भेजा जाता है।
---------
हर जगह जांचे फायर फाइटिंग सिस्टम
डीआरएम ने जंक्शन में हर जगह फायर फाइटिंग सिस्टम चेक किए। डीजल इन्सटॉलेजशन सेंटर के अंदर लगे अग्नि शामक यंत्रों को चेक कराने के साथ ही कर्मचारियों से भी उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। यही नहीं लाइनों के किनारे बॉक्स में रखे फायर फाइटिंग सिस्टम भी खुलवाकर चेक कराए। डीआरएम अंजली गोयल ने सभी कर्मचारियों से बात कर उनके सामने आने वाली समस्याएं भी जांची। इसके अलावा प्लेटफार्म पर उतरने के फौरन बाद प्लेटफार्म नंबर पांच के किनारे लाइन पर ब्लॉकेज और गंदगी को तुरंत दूर कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
----------
इलेक्ट्रिफिकेशन जल्द पूरा होगा, दौड़ेगी ट्रेन
रेलवे लाइन पर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम जल्द ही पूरा होने वाला है। इसके बाद ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ सकेगी। हालांकि अभी कोई तय तारीख नहीं दी जा सकती। सुरक्षा संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया है। जहां कमी पाई गई है उसे तुरंत दूर करने की ताकीद दी है।
-अंजली गोयल, डीआरएम, जयपुर मंडल, उत्तर पश्चिम रेलवे