फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   So far 3 lakh 1 thousand 262 quintals of millet has been purchased in the markets.

Rewari News: मंडियों में अभी तक 3 लाख 1 हजार 262 क्विंटल बाजरे की हुई खरीद

Thu, 10 Oct 2024 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 10 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
So far 3 lakh 1 thousand 262 quintals of millet has been purchased in the markets.
फोटो: 21रेवाड़ी। अनाज मंडी में लगी बाजरे की बोरियां। संवाद
रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी, बावल और कोसली की अनाज मंडियों में बुधवार को बाजरे की सरकारी खरीद जारी रही। मंडी के बाहर सुबह से ही बाजरे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की कतार लगी रही। बाजरा बेचने के लिए ज्यादा किसानों के ट्रैक्टर लेकर पहुंचने से मंडी में अव्यवस्था फैल गई। मंडी के गेट पर गेट पास कटवाने के लिए किसानों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

अनाज मंडी के गेट पर लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस पूरे दिन मशक्कत करती रही। अनाज मंडी में बनी जाम की स्थिति को लेकर आढ़तियों व किसानों ने शेड्यूल के अनुसार बाजरे की खरीद करने की मांग भी की। बाजरे की खरीद 2625 रुपये क्विंटल एमएसपी से की जा रही है। बता दें कि रेवाड़ी और बावल मंडी में वेयर हाउस बाजरा खरीद कर रहा हैए जबकि कोसली में हैफेड की ओर से खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक तीनों मंडियों में 4 लाख 16 हजार 710 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। इनमें से 3 लाख 1 हजार 262 क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है। वहीं मंडियों से 1 लाख 36 हजार 500 क्विंटल बाजरे का उठान भी हो चुका है। बाजरे की खरीद मूल्य को लेकर किसान उत्साहित होकर मंडी में फसल को लेकर पहुंच रहे हैं। रात में भी अनाज मंडी में जाम जैसी स्थिति बन रहीए क्योंकि किसान बाजार बेचकर वापस अपने घर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद के समय कोसली अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र कुमार, सह सचिव जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार मंडी सुपरवाइजर, हैफेड के जितेंद्र कुमार व मनोज कुमार सहित मंडी के कई व्यापारी मौजूद थे।




बुधवार को हुई बाजरा की आवक:


रेवाड़ी अनाज मंडी में अभी तक 1 लाख 79 हजार 310 क्विंटल, कोसली अनाजमंडी में 1.75 लाख क्विंटल व बावल में 62 हजार 400 क्विंटल से अधिक बाजरे की आवक हो चुकी है। रेवाड़ी अनाज मंडी में अब तक 7595 किसानों के गेट पास काटे जा चुके है। बुधवार को 1030 किसानों के गेट पास काटे गए। वेयर हाउस की ओर से रेवाड़ी मंडी में अभी तक 1.40 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। बुधवार को 24 हजार 56 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। इसमें शाम तक 20 हजार क्विंटल बाजरा खरीदा गया। कोसली अनाज मंडी में हैफेड की ओर से अभी तक 1 लाख क्विंटल बाजरा खरीदा गया है। बुधवार को 18 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। रेवाड़ी व बावल मंडियों में वेयरहाउस की ओर से 86 हजार 500 क्विंटल व कोसली में हैफेड की ओर से 50 हजार क्विंटल बाजरे का उठान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed