फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Smuggler arrested with three thousand banned drug pills

Rewari News: प्रतिबंधित तीन हजार नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 22 Dec 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 22 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with three thousand banned drug pills
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट रेवाड़ी की टीम ने गांव गुगोढ़ निवासी एक नशा तस्कर को प्रतिबंधित 3000 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।
विशेष अभियान के तहत नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट ने सुराग जुटाते हुए गांव गुगोढ़ निवासी नशा तस्कर संदीप कुमार पुत्र सूबे सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित 3000 नशीली गोलियां बरामद कीं। यूनिट के प्रभारी उप निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि हमारी एक टीम गांव कांडवास बस स्टैंड पर मौजूद थी। इसी बीच सूचना मिली थी कि संदीप कुमार प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेचने के लिए बाइक पर गांव कांडवास बस स्टैंड पर खड़ा है। मौके पर मजिस्ट्रेट विद्यानंद (डीएसपी) की मौजूदगी में जब टीम गई और आरोपी संदीप कुमार की तलाशी ली गई। दाहिनी हाथ में ली हुई हरे रंग की प्लास्टिक को खोल कर जांच की तो उसमें नशीली प्रतिबंधित दवाइयां मिली जिनका कुल वजन 433.5 ग्राम हुआ। संदीप कुमार के खिलाफ में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन


बलवंत सिंह ने बताया कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अगर कहीं नशा बिकता दिखाई दे तो एनसीबी के टॉल फ्री नंबर 90508-91508 पर सूचना दें, ताकि कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाले का नाम किसी भी सूरत में उजागर नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed