फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Smoke from firecrackers has adverse effects on health.

Rewari News: पटाखों के धुएं से सेहत पर पड़ता है विपरीत प्रभाव

Wed, 30 Oct 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 30 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Smoke from firecrackers has adverse effects on health.
रेवाड़ी। पटाखों के इस्तेमाल से वायु प्रदूषण होता है। वहीं पटाखों के धुएं से सेहत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. मनीष ने बताया कि पटाखों का सबसे ज्यादा असर अस्थमा के मरीजों पर होता है। अस्थमा एक क्रॉनिक डिजीज है, जिसमें सांस लेने में परेशानी होती है। यह किसी भी उम्र के लोगों को हाे सकता है। हालांकि बुजुर्गों में इसका खतरा अधिक होता है। अस्थमा के मरीजों के लिए वायु प्रदूषण बहुत खतरनाक है। इसलिए उन्हें पटाखों और धुएं से बचना जरूरी है।


छोटे बच्चों का शरीर विकसित स्टेज में होता है। इसलिए पटाखों के धुएं और उससे पैदा होने वाले प्रदूषण का शरीर पर वयस्कों से ज्यादा बुरा असर पड़ता है। उनके फेफड़े, ब्रेन और बॉडी की सेल्स अभी बन रही होती हैं। अगर इस स्टेज पर प्रदूषित हवा, केमिकल्स और धुएं से बच्चे का ज्यादा एक्सपोजर हो तो इससे उनका विकास भी प्रभावित हो सकता है। कई बार यह गंभीर बीमारियों या डेवलपमेंट डिफेक्ट का कारण भी बन सकता है। इसलिए छोटे बच्चों और शिशुओं को पटाखों से विशेष तौर पर दूर रखने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed