फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Skill development courses will be run at secondary level: Subhash Chandra

माध्यमिक स्तर पर स्किल डेवलपमेंट कोर्स चलाए जाएंगे : सुभाष चंद्र

Thu, 12 Sep 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 12 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Skill development courses will be run at secondary level: Subhash Chandra
फोटो: 23रेवाड़ी। प्री- वोकेशनल टीजीटी अध्यापकों को प्र​शिक्षण देते प्र​शिक्षक। स्रोत: डायट
रेवाड़ी। गांव हुसैनपुर स्थित डायट में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के तत्वावधान में बुधवार को प्री-वोकेशनल टीजीटी अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ किया गया। प्राचार्य सुभाष चंद्र ने कहा कि नौनिहालों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए माध्यमिक स्तर पर स्किल डेवलपमेंट कोर्स चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई की नींव को मजबूत किया जा रहा है। वर्तमान में जिले के 42 विद्यालयों में पहले से ही एनएसक्यूएफ की कक्षाएं चल रही हैं। अब छोटी कक्षाओं से स्किल डेवलपमेंट सिखाया जाएगा ताकि भविष्य में वह खुद आत्मनिर्भर बन सकें। ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर डॉ. बीर सिंह वरिष्ठ प्राध्यापक ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कौशल का विकास करना और उन्हें स्वरोजगार या वैतनिक-रोजगार योग्य बनाना है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत प्री-वोकेशनल शिक्षा को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रथम चरण में तीन दिवसीय कार्यशाला का आरंभ किया गया है। पूर्व व्यवसायिक शिक्षा के प्रशिक्षण के लिए जिले में कार्यरत कक्षा 6 से 8 के सभी ब्लॉकों के 35-35 अध्यापकों एवं कुल 175 अध्यापकों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ये कोर्स बायोडायवर्सिटी, लाइफ फॉर्म्स, मशीन एंड मेटेरियल्स, एनीमेशन एंड गेम्स, कुकिंग विदाउट फायर, कृषि एवं ऑटोमोबाइल आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। एससीईआरटी, गुरुग्राम द्वारा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर गौरव, डॉ. सुरेंद्र सिंह व जय गोपाल तथा अन्य संसाधन व्यक्तियों की ओर से विभिन्न कोर्सों के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए टेक्निकल सपोर्ट के लिए ईटी विंग प्रभारी डॉ. विजय सिंह, दीपक कुमार एवं अशोक कुमार का विशेष सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed