फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sisters tied the rakshasutra to their brother, wishing them happiness and prosperity

बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर की दीर्घायु की कामना

Sun, 22 Aug 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sisters tied the rakshasutra to their brother, wishing them happiness and prosperity
भाई अमन को तिलक करती बहन अंजलि। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी सुख- समृद्धि की कामना की। रक्षाबंधन के साथ श्रावण मास का भी समापन हो गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 6 बजे के बाद बहनों को राखी बांधने का समय पूरा मिला। भद्रा इस बार शनिवार शाम 7 बजे से रविवार सुबह 6.15 बजे तक रहा और पूर्णिमा रविवार को शाम 6 बजे तक रही। इसके चलते कुछ घरों में राखी बांधने के मुहूर्त का ख्याल रखा गया तो कइयों ने अपनी सहूलियत के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बहनों ने जहां अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाइयों ने भी उन्हें नकद और उपहार भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। शास्त्रों के अनुसार तय समय सीमा पर ही बहनों ने राखी बांधने में रुचि दिखाई। हालांकि रविवार की सुबह से ही रक्षाबंधन का शुभ समय बताया गया था। देर शाम तक रक्षाबंधन का कार्यक्रम चलता रहा। बहनों ने अपने भाई के कलाई में राखी बांधी, तिलक लगाया, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इसके साथ ही बहनों ने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना की। वहीं धालभूमगढ़ में भी रविवार को धूमधाम से रक्षाबंधन त्योहार मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों के कलाई पर राखी बांध कर दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed