फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sister-in-law stabbed brother-in-law in the stomach when he joked

Rewari News: मजाक करने पर भाभी ने देवर के पेट में घोंपा चाकू

Sun, 05 Jan 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 05 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law stabbed brother-in-law in the stomach when he joked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। देवर के मजाक करने पर उसकी भाभी नाराज हो गई और पेट में चाकू घोंप कर देवर को घायल कर दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश आने के बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला रामबास निवासी प्रभु कुमार (24) ने बताया कि वह यूपी के जिला बलरामपुर के गांव हरिया का निवासी है। मौजूदा समय में रेवाड़ी सब्जी मंडी में वह मजदूरी करता है। वह चार भाई हैं, जिसमें से तीन भाई मनोज, पवन और खुद मोहल्ला रामबास में किराए पर परिवार सहित रहते हैं। शनिवार की सुबह वह अपने भाभी के साथ मजाक कर रहा था। इसी दौरान भाभी के बीच कहासुनी हो गई। शाम करीब साढ़े 3 बजे उसका भाई मनोज भी घर पर आया।आते ही भाई मनोज व उसकी पत्नी ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसकी भाभी ने घर में सब्जी काटने में इस्तेमाल किए जाने वाले चाकू से उस पर हमला कर दिया। भाभी ने पेट में भी घोंप दिया। दूसरी तरफ मनोज ने भी मारपीट जारी रखी। पीड़ित का कहना है कि जान से मारने की नीयत से उस पर यह हमला किया गया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रभु कुमार के भाई व उसकी भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। सिटी थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला व उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed