फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   SIR... Forms can now be submitted until July 24.

Rewari News: एसआईआर...अब 24 जुलाई तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

Wed, 15 Jul 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
SIR... Forms can now be submitted until July 24.
रेवाड़ी। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब बीएलओ 24 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन व गणना प्रपत्र प्राप्त करेंगे। साथ ही मतदान केंद्रों के रि-अरेंजमेंट कार्य को भी पूरा करना होगा। ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन 31 जुलाई को होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी व इनका समाधान 28 सितंबर तक किया जाएगा। अंतिम नामावली यानी फाइनल वोटर लिस्ट 3 अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला में 14 जुलाई तक कुल 739338 मतदाताओं में से कुल 638113 (86.31 प्रतिशत) मतदाताओं के फार्म डिजिटाइज्ड, अपलोड किए जा चुके है। 101225 (13.69 प्रतिशत) मतदाताओं के फार्म एनक्लैक्टेबल मार्क किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावल के कुल 230037 मतदाताओं में से 203970 (88.67 प्रतिशत) मतदाताओं के फार्म डिजिटलाइज्ड, कोसली के कुल 248951 मतदाताओं में से 228281 (91.70 प्रतिशत) तथा रेवाड़ी के कुल 260350 मतदाताओं में से 205862 (79.07 प्रतिशत) मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड किए जा चुके है।
जिलाधिकारी अभिषेक मीणा ने जिन मतदाताओं ने फार्म जमा नहीं करवाएं है उनसे अपील की है कि वे 24 जुलाई तक अपने गणना प्रपत्र बीएलओ को जमा कराएं या ऑनलाइन जमा करें। ऐसा नहीं करने वालों के नाम 31 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा।

विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा मतदाता सूची को अपडेट एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसलिए सभी मतदाता इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने परिवार के प्रत्येक पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed