{"_id":"66f3305c0948fc3af2043144","slug":"siha-and-budauli-school-won-in-speed-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-209761-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रफ्तार स्पर्धा में सीहा और बुड़ौली स्कूल ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रफ्तार स्पर्धा में सीहा और बुड़ौली स्कूल ने बाजी मारी
Wed, 25 Sep 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 10रेवाड़ी। सीहा स्कूल में आयोजित रफ्तार प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ आयोजन समिति।
संवाद न्यूज एजेंसी
डहीना। प्राथमिक स्कूलों की संकुल स्तरीय रफ्तार प्रतियोगिता में सीहा और बुड़ौली स्कूल ने सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर संयुक्त विजेता बना। लुहाना व धवाना स्कूल उप विजेता बना।
सीहा स्कूल में प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें कहानी पठन, रिले पठन, मजेदार उल्टा पठन, टंग ट्विस्टर आकर्षण का केंद्र रहे। संयोजक एबीआरसी अनुराधा चौहान ने बताया कि पहली कक्षा में चंचल (सीहा), योगेश (लुहाना) व कंचन (सीहा) सर्वश्रेष्ठ रहीं। दूसरी कक्षा में बुड़ौली स्कूल की प्रियंका, हिमांशु व सीहा के निखिल विजेता रहे। तीसरी कक्षा में सीहा स्कूल की पिंकी व दिव्या, बुड़ौली स्कूल के अजीत और धवाना स्कूल की दीपिका ने बाजी मारी। चौथी कक्षा में प्रिया व प्राची बुड़ौली और सोनाली सीहा विजेता रही। पांचवीं कक्षा में बुड़ौली स्कूल के बालकेश व रिया और सीहा के ध्रुव सर्वश्रेष्ठ रहे।
अध्यापक वर्ग में बुड़ौली स्कूल बिंदू रानी प्रथम, लुहाना के अरविंद द्वितीय और धवाना की सोमवती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं के संचालन व संयोजन यशपाल आर्य, शशि कपूर, लक्ष्मी यादव, अनिल कुमार, बिंदु, सुमित्रा ने किया। निर्णायक मंडल में हरपाल सिंह, विजय सिंह, शशि कुमार, सोनू, अरविंद, हरिप्रकाश, विजय कुमार शामिल रहे। सभी विजेताओं तथा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रह्लाद सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित किया।