फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   SI sent to Police Lines for negligence in duty and rude behavio

Rewari News: ड्यूटी में लापरवाही और अभद्र व्यवहार पर एसआई लाइन हाजिर

Sat, 26 Sep 2026 10:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
SI sent to Police Lines for negligence in duty and rude behavio
डहीना। जिले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही और शिकायतकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने सख्ती बरती है। डहीना चौकी में तैनात सब-इंस्पेक्टर विकास को लाइन हाजिर किया गया है। एसपी की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है।
विज्ञापन

सब-इंस्पेक्टर विकास के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने और शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों के साथ उचित व्यवहार नहीं करने की शिकायतें सामने आई थीं। मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने के बाद उन्होंने संज्ञान लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

पिछले करीब 15 दिनों में जिले में ड्यूटी में लापरवाही समेत अन्य अनुशासन संबंधी मामलों में पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। लगातार हो रही कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में भी ड्यूटी को लेकर सतर्कता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed