फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shri Shyam Nishan Padyatra started from Jaitpur Sheikhpur

Rewari News: जैतपुर शेखपुर से शुरू हुई श्री श्याम निशान पदयात्रा

Thu, 19 Feb 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 19 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shri Shyam Nishan Padyatra started from Jaitpur Sheikhpur
जैतपुर शेखपुर से श्री श्याम निशान पद यात्रा के लिए निकलते लोग। संवाद
रेवाड़ी। गांव जैतपुर शेखपुर से वीरवार सुबह श्री खाटू श्याम के लिए 26वीं निशान पद यात्रा रवाना हुई। सुबह 6 बजे गांव के शिव मंदिर से खाटू नरेश की जय के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने हाथों में श्याम निशान लेकर यात्रा प्रारंभ की।
विज्ञापन

यह पद यात्रा प्रसिद्ध धाम खाटू श्याम मंदिर के लिए निकाली गई है। यात्रा समिति की सदस्य उर्मिला ने बताया कि यह 26वीं पद यात्रा है, जो 24 फरवरी को खाटू श्याम पहुंचेगी। इस धार्मिक यात्रा में गांव जैतपुर के साथ-साथ अलामुद्दीनपुर और गिंदोखर के श्रद्धालु भी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

गांव जैतपुर के सरपंच लोकेश कुमार उर्फ रिंकू ठेकेदार ने कहा कि जैसे ही सुबह श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचे और बाबा श्याम के जयकारे लगाए, पूरा गांव श्याममय हो गया। उन्होंने सभी श्याम भक्तों को श्याम पटका भेंट कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ग्राम जैतपुर शेखपुर के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की कामना के साथ विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed